MP Cabinet Meeting: विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़े, पुराने पद खत्म, पीएम के दौरे की तैयारियों पर चर्चा

MP Cabinet Meeting: विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़े, पुराने पद खत्म, पीएम के दौरे की तैयारियों पर चर्चा

MP Cabinet Meeting

MP Cabinet Meeting, 27 मई 2025: मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक की, इसमे विभागाध्यक्षों के वित्तीय अधिकार बढ़ाने के लिए वित्तीय अधिकार प्रत्यायोजन 2025 को मंजूरी दी गई। इससे अधिकारी तेजी से निर्णय ले सकेंगे और बजट का समय पर उपयोग हो सकेगा। पहले के नियम 2012 के थे, जिन्हें 13 साल बाद अब संशोधित किया गया है।

बैठक में सरकारी कामकाज को सरल बनाने पर जोर दिया गया। टाइपराइटर जैसे पुराने पदों को हटाने और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई। इससे सरकारी दफ्तरों में कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की बैठक मे  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी राज्यों को दिए गए दिशा-निर्देशों को साझा किया। पीएम ने राज्यों से कहा की निवेश और पर्यटन को बढ़ावा दे, विजन डॉक्यूमेंट 2047 और निवेश अनुकूल चार्टर तैयार करे। अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन स्थल विकसित किया जाए। नदी ग्रिड योजना और नदी जोड़ परियोजना पर काम करे। टियर 2,3 शहरों के लिए मास्टर प्लान बनाए।

विजयवर्गीय ने बताया कि नरसिंहपुर में हाल ही में हुए कृषि समागम में 4436 करोड़ के  निवेश से जुड़े कई प्रस्ताव मिले।

विजय शाह की अनुपस्थिति

जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह लगातार दूसरी कैबिनेट बैठक में शामिल नहीं हुए। कर्नल सोफिया कुरैशी पर उनकी विवादित टिप्पणी के बाद यह दूसरा मौका है। इससे पहले 20 मई को इंदौर में हुई कैबिनेट बैठक में भी वह अनुपस्थित थे। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 28 मई को होनी है, जिसके चलते माना जा रहा है कि शाह को फिलहाल बैठकों से दूर रखा गया है।

MP Cabinet Meeting: अन्य फैसले

  • पचमढ़ी में 3 जून को कैबिनेट बैठक होगी, जो राजा भभूत सिंह की स्मृति में होगी। उन्हें नर्मदांचल का शिवाजी कहा जाता है।
  • 27 मई को सभी कॉलेजों और सभी स्कूलों में देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में कार्यक्रम होंगे। अगले चार दिन महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

कोरोना पर सतर्कता

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। विजयवर्गीय ने कहा कि लोग अब इस स्थिति के आदी हो चुके हैं, इसलिए ज्यादा चिंता की बात नहीं है।

MP Cabinet Meeting: 31 मई को पीएम का दौरा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला समागम को संबोधित करेंगे, जिसमें दो लाख महिला उद्यमी और लाड़ली बहनें शामिल होंगी। इस दौरान पीएम वर्चुअली इंदौर मेट्रो रेल, सतना और दतिया हवाई अड्डों का उद्घाटन करेंगे, साथ ही उज्जैन में शिप्रा नदी के घाट का भूमिपूजन करेंगे। सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने क्षेत्रों में तैयारियों की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM