सीएम मोहन यादव की पीएम से मुलाकात, सीहोर में कृषि मेले में शामिल होने का किया आग्रह

सीएम मोहन यादव की पीएम से मुलाकात, सीहोर में कृषि मेले में शामिल होने का किया आग्रह

CM Yadav meet PM Modi

CM Yadav meet PM Modi: 24 जून 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, इस दौरान सीएम ने प्रदेश में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी और पीएम को दो बड़े कार्यक्रमों में आमंत्रित किया.

सीएम ने प्रधानमंत्री को 30 जून को ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के समापन समारोह में वर्चुअली शामिल होने का आग्रह किया, साथ ही 12 से 14 अक्टूबर तक सीहोर में होने वाले कृषि मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का न्योता दिया, उन्होंने यह भी बताया कि भोपाल में अक्टूबर तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी और उसके उद्घाटन के लिए भी प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया गया है.

उज्जैन में होगा वैश्विक खगोलीय सम्मेलन

सीएम ने बताया कि उज्जैन के पास डोंगला में देश की प्रमुख खगोलीय वेधशाला (ऑब्जर्वेटरी) की स्थापना की गई है, जनवरी 2026 में यहां एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, यह आयोजन समय गणना और पंचांग निर्माण की वैज्ञानिक विधाओं को समर्पित रहेगा, सीएम ने सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान स्थापित करने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार के समक्ष रखा.

CM Yadav meet PM Modi: नक्सलवाद पर सख्त रुख

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार नक्सलवाद पर कड़ा रुख अपनाए हुए है, पिछले 18 महीनों में 10 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिन पर कुल 1.62 करोड़ रुपये के इनाम थे, सीएम ने कहा कि मार्च 2026 तक मध्यप्रदेश को नक्सल गतिविधियों से पूरी तरह मुक्त कराने का लक्ष्य तय किया गया है.

24 जून को वाराणसी में होगी अहम बैठक

सीएम मोहन यादव मंगलवार को वाराणसी में आयोजित 25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे, यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी, जिसमें उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे.

बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, विकास, प्रशासनिक समन्वय और अंतरराज्यीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, बैठक का उद्देश्य चारों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाना और साझा हितों के मुद्दों पर समाधान निकालना है.

CM Yadav meet PM Modi: सिंधिया से भी की मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके आवास पर मुलाकात की, दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल सेवाओं की पहुंच और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM