STF की सबसे बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ की रकम फ्रीज, दो आरोपी गिरफ्तार

STF की सबसे बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ की रकम फ्रीज, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News 

Bhopal News: 10 जून 2025: मध्य प्रदेश में निवेश के नाम पर  2280 करोड़ रुपये के महाघोटाले का खुलासा हुआ है, इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी के मामले में राज्य एसटीएफ (STF) ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है और करीब 90 करोड़ रुपये की राशि संदिग्ध बैंक खातों में फ्रीज की है.

STF इंदौर के एसपी नवीन कुमार चौधरी ने बताया कि इस फ्रॉड को YORKER FX और YORKER CAPITAL नाम की दो अनरजिस्टर्ड कंपनियों के जरिए अंजाम दिया गया, इन कंपनियों ने BOTBRO ट्रेडिंग के नाम पर 6 से 8 प्रतिशत मासिक रिटर्न का झांसा देकर हजारों लोगों को ठगा.

सोशल मीडिया बना हथियार, सॉफ्टवेयर से किया कंट्रोल

आरोपियों ने निवेशकों को फंसाने के लिए टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया, पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने एक खास रोबोटिक ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर तैयार किया था, जो निवेशकों को फर्जी मुनाफा दिखाकर उन्हें लगातार निवेश के लिए प्रेरित करता था.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मदन मोहन कुमार और दीपक शर्मा के रूप में हुई है, जो दिल्ली के निवासी हैं और पहले प्राइवेट कंपनियों में कार्यरत थे, पूछताछ के दौरान इस जालसाज नेटवर्क से 17 और लोगों के जुड़े होने की जानकारी सामने आई है.

Bhopal News: विदेशों में ऐशोआराम की जिंदगी

पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों की विदेशों में आलीशान लाइफस्टाइल और भारी निवेश की भी जानकारी सामने आई है, STF का मानना है कि यह घोटाला सिर्फ दो लोगों तक सीमित नहीं है, इसके पीछे एक बड़ा संगठित गिरोह सक्रिय है.

SIT गठित, तकनीकी जांच शुरू

इस मामले की गहराई से जांच के लिए STF ने एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जो तकनीकी पहलुओं के साथ नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, भोपाल STF के एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस नेटवर्क के सभी कनेक्शन और पैसे की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.

STF को उम्मीद है कि पूछताछ और छानबीन के बाद इस घोटाले में शामिल अन्य बड़े नाम और कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ सकते हैं, फिलहाल कोर्ट से दोनों आरोपियों का रिमांड लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM