वायरल रील पर शाहरुख खान ने भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से जुड़ी बातचीत को लेकर विवाद बताया!

वायरल रील पर शाहरुख खान ने भेजा मानहानि का नोटिस, अनंत अंबानी से जुड़ी बातचीत को लेकर विवाद बताया!

मुंबई। अभिनेता शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर कंटेंट क्रिएटर सुविज्ञ शर्मा को कानूनी नोटिस भेजा है। अभिनेता की कानूनी टीम ने वीडियो के साथ किए गए दावे को झूठा और उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है। विवाद की वजह एक इंस्टाग्राम रील है, जिसमें शाहरुख खान और उद्योगपति अनंत अंबानी के बीच हुई बातचीत का वीडियो शामिल है। रील में दावा किया गया था कि बातचीत के दौरान अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को चुप रहने के लिए कहा था।
इस रील में अनंत अंबानी का आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मुलाकात और बातचीत का दृश्य भी जोड़ा गया था। वीडियो के साथ दिए गए विवरण में शाहरुख खान और अनंत अंबानी की बातचीत को जिस तरह पेश किया गया, उस पर अभिनेता की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई है। मामला सामने आने के बाद अब इस रील को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है।

वायरल रील की सच्चाई असलियत से परे
शाहरुख खान की ओर से भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि रील का कैप्शन और उसमें किया गया दावा वास्तविकता से परे है। कानूनी टीम के मुताबिक, वीडियो को इस तरह प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों के बीच गलत धारणा बन सकती है और अभिनेता की सार्वजनिक छवि प्रभावित हो सकती है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शाहरुख खान के खिलाफ किया गया यह दावा निराधार है और इसे प्रसारित करने का कोई ठोस आधार नहीं है।
23 नवंबर 2026 को भेजे गए कानूनी नोटिस में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 का उल्लेख किया गया है, जो मानहानि से संबंधित है। नोटिस के जरिए कंटेंट क्रिएटर को चेतावनी दी गई है कि किसी सार्वजनिक व्यक्ति के बारे में बिना प्रमाण के भ्रामक और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री प्रसारित करना कानूनी कार्रवाई का आधार बन सकता है।

कानूनी टीम ने शर्तें रखी
अभिनेता की कानूनी टीम ने सुविज्ञ शर्मा को 48 घंटे के भीतर विवादित रील हटाने, उसके दावे को आगे साझा नहीं करने और उससे जुड़े भ्रामक कैप्शन तथा बयानों को हटाने या उनमें सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, मूल वीडियो और उसके प्रकाशन से जुड़े सभी अभिलेख सुरक्षित रखने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें कानूनी प्रक्रिया में प्रस्तुत किया जा सके। नोटिस में यह भी कहा गया है कि कंटेंट क्रिएटर तय समय सीमा के भीतर इन सभी निर्देशों के पालन की लिखित पुष्टि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM