उमंग सिंघार ने उठाए आदिवासी सुरक्षा और किसानों के हक के सवाल, सरकार से मांगा जवाब

उमंग सिंघार ने उठाए आदिवासी सुरक्षा और किसानों के हक के सवाल, सरकार से मांगा जवाब

भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश के दो अलग-अलग मामलों को लेकर सरकार का ध्यान खींचा है। उन्होंने उमरिया में अवैध कोयला खनन का विरोध करने वाली आदिवासी महिला के साथ मारपीट और धार में नर्मदा सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले में सवाल उठाए हैं। सिंघार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आदिवासी परिवारों की सुरक्षा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने का मुद्दा उठाया।
 
उमरिया में आदिवासी महिला की सुरक्षा का मुद्दा
उमंग सिंघार ने उमरिया जिले के गिठौरी क्षेत्र में रहने वाली गोंड आदिवासी महिला सुमित्रा सिंह का मामला उठाया। उनके अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी जंगल में अवैध कोयला खनन का विरोध करने पर महिला के घर पर 8 से 10 लोगों ने हमला किया। इस दौरान घर में तोड़फोड़ और परिवार के सामने मारपीट किए जाने का आरोप है।
 
सिंघार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने पूछा कि आदिवासी परिवारों को सुरक्षा कब मिलेगी और अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाने वालों को न्याय कब मिलेगा।
 
23 दिन में खराब हुई नर्मदा परियोजना की पाइपलाइन!
दूसरी ओर, उमंग सिंघार ने धार जिले की 2,387 करोड़ रुपये की नर्मदा सिंचाई परियोजना की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि परियोजना शुरू होने के महज 23 दिन बाद ही पाइपलाइन में जगह-जगह छेद होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थिति यह है कि किसान अपनी जेब से पैसे खर्च कर पाइपलाइन की मरम्मत कराने को मजबूर हैं।
 
किसानों को उद्घाटन नहीं, खेतों तक पानी चाहिए
नेता प्रतिपक्ष ने परियोजना में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उनका कहना है कि किसानों को बड़ी-बड़ी योजनाओं के उद्घाटन से ज्यादा जरूरत खेतों तक पानी पहुंचने की है।
उमंग सिंघार ने दोनों मामलों के जरिए सरकार के सामने आदिवासी सुरक्षा, पुलिस की जवाबदेही और सिंचाई परियोजनाओं की गुणवत्ता से जुड़े सवाल रखे हैं। अब इन मामलों में प्रशासन और सरकार की कार्रवाई पर नजर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM