इन दिनों चश्मा-मोबाइल तक रखकर भूल जाते हैं अमिताभ, पर 1960 की यादें आज भी बिल्कुल ताजा!

इन दिनों चश्मा-मोबाइल तक रखकर भूल जाते हैं अमिताभ, पर 1960 की यादें आज भी बिल्कुल ताजा!

मुंबई। उम्र के इस पड़ाव पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को भी रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजें याद रखने में परेशानी होने लगी है। कभी चश्मा रखकर भूल जाते हैं तो कभी मोबाइल फोन की जगह याद नहीं रहती। कई बार तो यह भी याद नहीं आता कि कुछ देर पहले कौन-सा काम करने वाले थे। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि 1960 में स्कूल की आठवीं कक्षा से जुड़ी घटनाएं आज भी उन्हें एकदम साफ याद हैं। अमिताभ ने अपने ताजा ब्लॉग में उम्र के साथ बदलती याददाश्त और रोजमर्रा की दिनचर्या का यह अनुभव साझा किया है।

यह होता है कुछ भूलने का कारण
उन्होंने लिखा कि नियमित दिनचर्या में रहने पर सभी काम एक तय क्रम से होते हैं और कुछ भी भूलने की नौबत नहीं आती। लेकिन, जैसे ही इस क्रम में बदलाव होता है, छोटी-छोटी चीजें भी याद नहीं रहतीं। चश्मा और मोबाइल ढूंढ़ने से लेकर अगला काम याद करने तक में उलझन होने लगती है। इसके उलट, छह दशक से भी पुरानी स्कूल की यादें आज भी उनके मन में जस की तस हैं।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में मजाकिया अंदाज में लिखा कि कुछ घंटे पहले किए गए काम भी कभी-कभी याद नहीं रहते, लेकिन 1960 की आठवीं कक्षा की बातें आज भी हथेली पर रखी हुई चीज की तरह स्पष्ट हैं। उनके इस अनुभव में उम्र के साथ आने वाले बदलाव के साथ बीते दिनों के प्रति उनका लगाव भी दिखाई देता है।

प्रशंसकों से जुड़ाव को बताया सबसे जरूरी
अमिताभ ने इस परेशानी के बीच अपने प्रशंसकों के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने लिखा कि ब्लॉग के जरिए लोगों से जुड़ने का काम कभी नहीं भूलते। हर रविवार उनके घर के बाहर शुभचिंचकों का जुटना और सोशल मीडिया पर मिलने वाले संदेश उन्हें लगातार उत्साहित करते हैं। उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के दर्शकों के प्यार और अपनापन के लिए भी धन्यवाद दिया। अमिताभ लंबे समय से अपने ब्लॉग के जरिए प्रशंसकों से संवाद करते रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग, निजी अनुभव, पुराने किस्से और जीवन से जुड़े विचार उनके ब्लॉग का हिस्सा होते हैं। उनका यह सिलसिला वर्षों से जारी है।

‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे भाग की शूटिंग शुरू
फिल्मी कामकाज की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के दूसरे भाग को लेकर भी चर्चा में हैं। इसमें वह एक बार फिर अश्वत्थामा की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी नजर आएंगे। निर्देशक नाग अश्विन के मुताबिक, दूसरे भाग की नियमित शूटिंग अक्टूबर 2026 में शुरू हुई है और इसे 2027 के मध्य तक पूरा करने की योजना है। फिल्म की रिलीज की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। पहले भाग में अमिताभ के अश्वत्थामा वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी जहां खत्म हुई थी, दूसरा भाग वहीं से आगे बढ़ेगा। फिलहाल अमिताभ अपने लोकप्रिय शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के जरिए भी दर्शकों से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM