पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण सूरत का कपड़ा उद्योग प्रभावित, रोज ₹100 करोड़ का नुकसान!

उद्योगों में काम के दिन घटाए गए, मजदूरों की कमी भी संकट बनी!

सूरत। गुजरात के कपड़ा केंद्र माने जाने वाले शहर सूरत में पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण लागत बढ़ने का असर महसूस होने लगा। कई कपड़ा इकाइयों ने या तो अपने रोज काम करने के घंटे कम कर दिए हैं या फिर उत्पादन घटा दिया। दावा किया गया कि इस उद्योग को रोजाना 100 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा।
सूरत भारत में मानव निर्मित कपड़े के उत्पादन के सबसे बड़े केंद्रों में से एक है। साउथ गुजरात टेक्सटाइल प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने बढ़ती लागत को नियंत्रित करने के लिए इन इकाइयों के काम करने के दिनों को सात से घटाकर हफ़्ते में पांच दिन करने का फैसला किया। संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वक्तानिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कच्चे माल और कोयले की बढ़ती कीमतों के कारण, सूरत और दक्षिण गुजरात का कपड़ा प्रसंस्करण उद्योग संकट का सामना कर रहा है

काम के घंटे भी घटाए गए
फेडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और सदर्न गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड INDUSTRY के उपाध्यक्ष अशोक जिरावाला ने बताया कि कई इकाइयों ने अपने उत्पादन चक्र को भी 24 घंटे से घटाकर 12 घंटे रोज कर दिया, जिससे उत्पादन पर असर पड़ा है। हालात काफी मुश्किल हो गए और उद्योग को रोज लगभग 90-100 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इस संकट को मजदूरों की कमी ने और भी बढ़ा दिया। उद्योग के अनुमानों के अनुसार मजदूरों की संख्या में 35% की कमी आई है। जिरावाला ने बताया कि पिछले कुछ हफ्तो में 2,000 से ज्यादा प्रवासी मजदूर शहर छोड़कर चले गए हैं

मजदूरों के पलायन से संकट बढ़ा
इससे पहले खाना पकाने वाली गैस सिलेंडरों की कमी के कारण मजदूरों का पलायन शुरू हो गया था, जिससे कामकाज पर और भी ज़्यादा दबाव पड़ गया। मानव निर्मित फाइबर सहित आयातित कच्चे माल की कीमतों में भी 30%-35% की बढ़ोतरी हुई है। वक्तानिया ने कहा कि बुनाई, प्रसंस्करण और व्यापार इन सभी क्षेत्रों में काम में 25%-30% की गिरावट आई। उन्होंने कहा कि मौजूदा मंदी के बावजूद, आने वाले शादी के मौसम से मांग बढ़ने और इस क्षेत्र को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है

Leave a Comment