एकतरफा प्यार में बना हत्यारा, मौसेरे भाई ने ही ली नर्स दीपशिखा की जान

सागर। शाहगढ़ में बुधवार रात हुई नर्स दीपशिखा चढ़ार की सनसनीखेज हत्या का राज पुलिस ने महज 24 घंटे में खोल दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वारदात को किसी और ने नहीं, बल्कि मृतका के ही मौसेरे भाई ने अंजाम दिया। आरोपी, एकतरफा प्यार के जुनून में दीपशिखा पर शादी का दबाव बना रहा था और इनकार करने पर उसने इस खौफनाक कदम को उठाया।

​साजिश के तहत पाटन से शाहगढ़ पहुंचा आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुशील आठ्या (निवासी पनागर, जबलपुर) पूरी तैयारी के साथ वारदात करने आया था। वह घटना से एक दिन पहले ही शाहगढ़ पहुंच गया था और दिनभर दीपशिखा की रेकी की। उसने नर्स के ड्यूटी पर जाने के समय और रास्ते की पूरी जानकारी जुटाई। बुधवार रात करीब 8 बजे, जब दीपशिखा अपनी नाइट ड्यूटी के लिए अस्पताल जा रही थी, तभी मुख्य गेट के पास सुशील ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पीठ में दो गोलियां लगने के कारण दीपशिखा की मौके पर ही मौत हो गई।

​पहले भी की थी शिकायत, पर नहीं माना आरोपी

 26 वर्षीय दीपशिखा पिछले चार साल से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थी। जानकारी के अनुसार, सुशील बेरोजगार था और दीपशिखा से शादी करना चाहता था। दीपशिखा के इनकार के बाद वह उसे लगातार प्रताड़ित कर रहा था। मृतका ने पूर्व में जबलपुर के पाटन थाने में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन तब समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया था। इसी रंजिश के चलते आरोपी ने हत्या का रास्ता चुना।

​पुलिस की टीमें दे रही दबिश

 ​वारदात के बाद आरोपी पास के जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गया। एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने बताया : ‘आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एक टीम को जबलपुर रवाना किया गया है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।’

​परिजनों का आक्रोश:

हाईवे पर किया चक्काजाम  ​गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा गया, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सागर-कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद जाम खोला गया।

नर्स दीपशिखा हत्याकांड, एकतरफा प्यार हत्या, सागर नर्स मर्डर केस, शाहगढ़ फायरिंग मामला, मौसेरे भाई की हत्या, Deepshikha murder case, one sided love crime, nurse shot dead MP, Sagar murder news, cousin killed nurse

Leave a Comment