MP-छत्तीसगढ़ में कहीं बारिश-कहीं धूप, राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी, पढ़ें आज का मौसम समाचार

MP-छत्तीसगढ़ में कहीं बारिश-कहीं धूप, राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम जारी, पढ़ें आज का मौसम समाचार

Weather Update 17 MAY

Weather Update 17 MAY: देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का रुख अलग-अलग रंगों में देखने को मिल रहा हैं. एक तरफ दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. 17 मई को इन दोनों राज्यों के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.  

Weather Update 17 MAY: दिल्ली में गर्मी का सितम

दिल्ली में आज भी गर्मी का सितम जारी रहेगा. मौसम विभाग ने तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभवावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मध्य प्रदेश में मौसम के दो रंग

मध्य प्रदेश में शनिवार को मौसम के दो रंग देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग ने आज भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, सिंगरौली में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?

छत्तीसगढ़ में कहीं मौसम सुहाना तो कहीं तेज धूप रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 3 से 4 दिनों तक कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, कहीं-कहीं पर आंधी और बिजली चमकने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM