Jabalpur Dowry Case: सगाई के बाद बदली जुबान, 11 लाख और कार की मांग- दुल्हन ने दर्ज कराई FIR

Jabalpur Dowry Case: सगाई के बाद बदली जुबान, 11 लाख और कार की मांग- दुल्हन ने दर्ज कराई FIR

जबलपुर, 1 मई 2025: Jabalpur Dowry Case : सगाई के बाद बदली जुबान, 11 लाख और कार की मांग- दुल्हन ने दर्ज कराई FIRमध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सरकारी शिक्षक ने सगाई के बाद ऐसा खेल रचा कि दुल्हन का परिवार सकते में आ गया। शिक्षक ने शादी से ठीक पहले 11 लाख रुपये और लग्जरी कार की मांग रख दी। जब दुल्हन के घरवाले ये मांग पूरी नहीं कर पाए, तो लड़के वालों ने शादी से सिर्फ 5 दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन के पिता ने लाख समझाया, लेकिन उन्हें अपमानित कर घर से भगा दिया गया। गुस्साई दुल्हन बुधवार रात अपने परिवार के साथ गोहलपुर थाने पहुंची और शिक्षक शैलेंद्र झारिया समेत उनके 9 परिजनों के खिलाफ FIR दर्ज करा दी।

Jabalpur Dowry Case

Jabalpur Dowry Case: कैसे शुरू हुई बात?

त्रिमूर्ति नगर की एक युवती की शादी कृष्णा कॉलोनी के शैलेंद्र झारिया से तय हुई थी। 27 अप्रैल को शहर के एक होटल में सगाई की रस्में हुईं। दुल्हन के पिता ने दिल खोलकर 2 लाख रुपये नकद और जेवर दिए। शादी 6 मई को होनी थी, और दोनों तरफ तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। लेकिन अचानक 29 अप्रैल को लड़के की माँ ने फोन करके 11 लाख रुपये और एक लग्जरी कार की डिमांड रख दी। दुल्हन के परिवार ने कहा कि इतना देना उनके बस में नहीं, तो शैलेंद्र के घरवालों ने ताना मारते हुए रिश्ता तोड़ दिया, “तुम लोग हमारे लायक नहीं।”

पिता का दर्द: “2 लाख तो कुछ भी नहीं”

युवती के पिता संतोष ने बताया कि 29 अप्रैल को शैलेंद्र की मां सरोज झारिया का फोन आया। उन्होंने साफ कहा, “2 लाख तो कुछ भी नहीं, 11 लाख और एक कार दो, तभी बात बनेगी।” संतोष ने 30 अप्रैल को शैलेंद्र के घर जाकर बात करने की कोशिश की, लेकिन वहां उनका मजाक उड़ाया गया। शैलेंद्र ने बड़े रौब से कहा, “मैं सरकारी टीचर हूं, 11 लाख तो बनता है।” लड़के वालों ने साफ कर दिया कि मांग पूरी नहीं हुई तो शादी नहीं होगी।

पहले कहा था- दहेज नहीं चाहिए

रिश्ता पक्का होने के वक्त शैलेंद्र का परिवार बड़ी-बड़ी बातें करता था। कहते थे, “हमें दहेज में कुछ नहीं चाहिए।” फिर भी दुल्हन के पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से 51 हजार रुपये, अंगूठी और टू-व्हीलर देने का वादा किया। लेकिन सरोज ने टू-व्हीलर की जगह नकद मांगा। तब संतोष ने 2 लाख रुपये दिए, मगर लड़के वालों का लालच और बढ़ गया।

संतोष ने शैलेंद्र की मां को समझाने की कोशिश की कि शादी की तैयारियों में पहले ही लाखों खर्च हो चुके हैं। लेकिन शैलेंद्र टस से मस नहीं हुआ। युवती के दादा वीरेंद्र झारिया ने बताया कि शैलेंद्र ने उन्हें धक्के देकर घर से निकाला और धमकाया, “6 मई को मैं किसी और लड़की से शादी कर लूंगा।”

पुलिस ने दर्ज की FIR

30 अप्रैल के दिन दुल्हन की शिकायत पर पुलिस ने शैलेंद्र झारिया, उनकी मां सरोज, पिता भगवत, बहन शिल्पा, पवन राज, आस्था, शुभम, चंद्रिका मेहरा और उमा झारिया के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया। एसआई संध्या तिवारी ने बताया कि शैलेंद्र के परिवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM