इंदौर में राजा रघुवंशी के दोनों भाई जेल भेजे गए, ढाबे पर बिना लाइसेंस शराब परोसी, 5 पर कार्रवाई!

इंदौर। राजा रघुवंशी के दोनों भाई विपिन रघुवंशी और सचिन रघुवंशी सहित 5 लोगों को पुलिस ने बिना लाइसेंस शराब परोसने के मामले में जेल भेज दिया है। कार्रवाई राऊ थाना क्षेत्र स्थित राजा भोज ढाबे पर की गई। पुलिस के अनुसार ढाबे पर शराब परोसने की अनुमति नहीं थी, इसके बावजूद वहां लोगों को शराब पीने की सुविधा दी जा रही थी।
राऊ क्षेत्र में पुलिस होटल, ढाबों और अन्य ठिकानों की जांच कर रही थी। पुलिस टीम एक के बाद एक होटल और ढाबों पर पहुंचकर वहां की व्यवस्थाएं देख रही थी। इसी दौरान टीम राजा भोज ढाबे पर पहुंची। यहां कई लोग टेबल पर बैठकर शराब पीते मिले। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई।
एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को राऊ क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया था। इसके तहत होटल और ढाबों की जांच की जा रही थी। राजा भोज ढाबे की जांच के दौरान वहां बिना लाइसेंस शराब परोसे जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की। मामले में सचिन रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, शिव यादव, शुभम और विशाल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई कि ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों की जानकारी भी थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक राजा भोज ढाबा काफी समय से संचालित हो रहा है। अब पुलिस ढाबे से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई के बाद राऊ क्षेत्र के अन्य होटल और ढाबा संचालकों में भी हलचल ह

Leave a Comment