सुरक्षा नियमों का पालन पड़ा भारी, इंदौर एयरपोर्ट मैनेजर को थाने ले गई पुलिस !

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर विमानतल पर वीआईपी मूवमेंट की तैयारियों के दौरान शनिवार को पास जारी करने की बात पर एयरपोर्ट स्टाफ और जिला प्रशासन के अफसरों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मामला इस कदर गर्मा गया कि पुलिस मौके पर मौजूद एक टर्मिनल मैनेजर और ‘मे आई हेल्प यू’ काउंटर के कर्मचारी … Read more

टिन्नू के भाई का चंपत राय और अनिल मिश्रा पर आरोप, खुद को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाया !

अयोध्या। अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले ने अब एक नया मोड़ ले लिया। इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी बनाए गए राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के भाई दिनेश यादव ने पहली बार मीडिया के सामने आकर सनसनीखेज दावे किए। दिनेश यादव ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट … Read more

हाई कोर्ट ने चाय-बिस्कुट घर ले जाने पर बर्खास्त चपरासी को तुरंत काम पर रखने का आदेश दिया !

रांची। दफ्तर से चाय की पत्ती और बिस्कुट जैसी बेहद मामूली चीज घर ले जाने के आरोप में अपनी नौकरी से हाथ धो बैठने वाले एक अदने से कर्मचारी को आखिरकार अदालत से बड़ा इंसाफ मिला है। झारखंड हाई कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए बोकारो जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) में संविदा के … Read more

केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया ने मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाई !

पुणे। कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की मुख्य आरोपी सिया गोयल एक बार फिर चर्चा में है। इस बार मामला जांच से नहीं, बल्कि मीडिया के सामने उसके आपत्तिजनक व्यवहार से जुड़ा है। पुलिस की निगरानी में जांच के लिए ले जाए जाने के दौरान सिया गोयल ने मीडियाकर्मियों की ओर अश्लील इशारा किया। यह पूरी … Read more

9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सागर, नर्मदापुरम और भोपाल में नए आईजी, शहडोल-शाजापुर में नए एसपी

भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए। इस फेरबदल में शहडोल और शाजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बदले गए। जबकि सागर, नर्मदापुरम और भोपाल ग्रामीण जोन में नए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किए गए है। दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा … Read more

बरगी डैम का पानी कम होने पर दिखा 40 साल पुराना रहस्य, पानी से निकली जंग खाई मोटर बोट !

जबलपुर। शहर के पास बने बरगी डैम में पानी का स्तर लगातार कम हो रहा है। इस कारण सिर्फ पानी का संकट ही नहीं दिख रहा, बल्कि चार दशक पुरानी एक भूली-बिसरी कहानी भी लोगों के सामने आ गई। डैम के बैकवाटर इलाके में पानी उतरने के बाद लोहे की एक पुरानी मोटर बोट नजर … Read more

उज्जैन में बारिश का कहर, उफान पर शिप्रा नदी, राम घाट के कई मंदिर जलमग्न !

उज्जैन। शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। लगातार बरसते पानी के कारण पवित्र शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे प्रसिद्ध राम घाट के आसपास बने कई मंदिर पूरी तरह पानी में डूब गए हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने … Read more

हत्या के केस में गवाही के बाद धमकी, महिला वकील को एसिड अटैक और गोली मारने की चेतावनी !

इंदौर। शहर में जान से मारने की धमकी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक मामले में हत्या के केस के गवाह को जिला न्यायालय में बयान देने के कुछ घंटे बाद फोन कर गवाही बदलने का दबाव बनाया गया, जबकि दूसरे मामले में एक महिला … Read more

सर्पदंश का झूठा नाटक बेअसर, पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, पहले तकिये से गला दबाया, फिर मृत शरीर को कोबरा से कटवाया !

इंदौर। चर्चित शिवानी हत्याकांड में करीब 6.5 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंसाफ हो गया है। अदालत ने बेहद सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई, खौफनाक वारदात पर अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने मृतका के पति अमितेश उर्फ शालू पटेरिया को अपनी ही पत्नी की हत्या का मुख्य दोषी करार दिया है।28वें … Read more

इंदौर नगर निगम में नामांतरण फर्जीवाड़ा, बिना कागजात बदले 370 संपत्तियों के नाम, अंधेरे में चली लॉगिन आईडी और पासवर्ड की हेराफेरी, कांग्रेस ने घेरा !

इंदौर। नगर निगम में घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बार निगम के राजस्व विभाग से एक बड़ा नामांतरण फर्जीवाड़ा सामने आया, जिसने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। रसूखदारों और अफसरों की कथित मिलीभगत से चुपके से करीब 370 से अधिक संपत्तियों के मालिकाना हक में हेरफेर कर दिया गया। … Read more