टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना: शुभमन गिल की अगुवाई में 5 टेस्ट की चुनौती, सचिन-एंडरसन ट्रॉफी का होगा आगाज़

टीम इंडिया इंग्लैंड रवाना: शुभमन गिल की अगुवाई में 5 टेस्ट की चुनौती, सचिन-एंडरसन ट्रॉफी का होगा आगाज़

sports news

sports news: 6 जून 2025:  भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है, जहां 20 जून से लीड्स में पांच मैचों की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। यह सीरीज न सिर्फ दोनों टीमों के लिए ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकिल की पहली परीक्षा होगी, बल्कि एक नई ट्रॉफी के साथ एक नए युग की भी शुरुआत करेगी.

sports news: शुभमन गिल बने नए टेस्ट कप्तान, पंत उपकप्तान

इस दौरे के लिए 25 वर्षीय शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, चोट के बाद शानदार वापसी कर चुके विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया गया है। यह दौरा रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम का पहला विदेशी टेस्ट अभियान है, ऐसे में इस युवा नेतृत्व से काफी उम्मीदें हैं.

पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की यह सीरीज 20 जून से शुरू होकर 31 जुलाई तक चलेगी भारत ने आखिरी बार 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी। तब से अब तक टीम ने कई बार अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन सीरीज जीत नहीं सकी.

18 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई ने 18 खिलाड़ियों की स्क्वॉड घोषित की है, जिसमें युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन है.

टीम इंडिया टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ऋषभ पंत (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश रेड्डी, शार्दूल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

सचिन-एंडरसन ट्रॉफी का अनावरण

इस सीरीज के लिए एक नई ट्रॉफी की घोषणा की गई है, जो भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर और इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन के नाम पर होगी। यह ट्रॉफी लॉर्ड्स में 11 जून को WTC फाइनल 2023-25 के दौरान लॉन्च की जाएगी। यह क्रिकेट के दो महान खिलाड़ियों के योगदान को श्रद्धांजलि देने की एक विशेष पहल है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM