चांदी और सोने की कीमतों से सराफा मार्केट की चमक फीकी, व्यापार ठप होने की नौबत

चांदी के बेतहाशा बढ़ते भाव से ग्राहक ही नहीं कारोबारी भी दहशत में आए

इंदौर। देश में चांदी और सोने के भाव में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि हो रही है। बुधवार को चांदी 3 लाख 25 हजार किलो के भाव को पार कर गई। वहीं प्रति तोला सोना भी डेढ़ लाख के करीब पहुंच गया। इन हालातों में अब बाजार में चांदी मिलना मुश्किल हो रही है। बड़े व्यवसायियों ने भी चांदी की खरीदी बिक्री से हाथ खींच लिए हैं। ग्राहक समझ नहीं पा रहे कि चांदी में इतनी ज्यादा चमक क्यों बढ़ गई है।

दुनियाभर में चांदी की खरीदी में आ रही तेजी के चलते मप्र के सराफा बाजारों में चांदी 3,25,000 के आंकड़े को पार कर गई। सराफा व्यवसायियों ने बताया कि बढ़ती कीमतों के कारण कई शहरों में चांदी के व्यापार को लेकर विवाद हो रहे हैं, जो व्यापारी बड़े व्यापारियों से माल खरीद कर बेचने के लिए ले जा रहा है, बढ़ती कीमत के कारण उसे खरीदी की रकम चुकाना मुश्किल हो रहा है।

मध्यम वर्ग से भी दूर हुई चांदी
सराफा कारोबारी कहते हैं कि बाजार में ग्राहकों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है, क्योंकि अब मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए चांदी खरीदना भी मुश्किल हो गया है। क्योंकि सबसे छोटा चांदी का आइटम भी अब 2000 तक पहुंच गया है, जो आम आदमी की पहुंच से बाहर है। गुजरात के सूरत में इन्हीं हालातों के कारण कई व्यापारियों ने चांदी का धंधा बंद कर दिया। ऐसी स्थिति अब भोपाल सराफा बाजार में आ रही है कई व्यापारियों में व्यापार के दौरान टकराव हो रहे हैं।

शादी के सीजन में भी खरीदने की हिम्मत नहीं

शादी का सीजन होने के बाद भी लोग चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं। ग्राहक आते हैं और रेट पूछकर वापस चले जाते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि हो सकता है आगे चलकर चांदी के रेट कम हो जाएं। लेकिन जब वही ग्राहक फिर वापस खरीदारी करने आता है तो कम से कम वजन के आइटम्स के बारे में जानकारी लेता है। दूसरी तरफ, चांदी को गिरवी रखने वाले अब उसे उठाने के लिए आ रहे हैं। इसको लेकर भी विवाद सामने आ रहे हैं।

चांदी के भाव कम होने की फिलहाल उम्मीद नहीं

सोना-चांदी के जानकार बता रहे हैं कि चांदी का फंड एवं कोष विकसित करने के कारण भी दाम बढ़ रहे हैं, क्योंकि युद्ध के हालातो में चांदी और सोना निवेशकों के लिए भी सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है। चांदी उत्पादक देश पेरू में 23 प्रतिशत चांदी का फंड है, जिसकी मात्रा 149000 टन है। इसी प्रकार चीन में 99000 टन और रूस में 70000 टन का चांदी कोष तैयार किया गया है। ऐसी स्थिति में चांदी के दाम कम होने की संभावना कम है।

चांदी के भाव, सोने की कीमत, सराफा बाजार, इंदौर सराफा, चांदी महंगी, सोना रिकॉर्ड कीमत, आभूषण व्यापार, शादी सीजन खरीदारी, निवेश सोना चांदी, NewspointMP

Silver price surge, Gold price hike, bullion market, Indore sarafa market, expensive silver, record gold price, jewellery trade, wedding season buying, gold silver investment, NewspointMP

Leave a Comment