RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, बेंगलुरु में भगदड़, 11 की मौत, 200 घायल

RCB की जीत का जश्न मातम में बदला, बेंगलुरु में भगदड़, 11 की मौत, 200 घायल

RCB Celebration Stampede

RCB Celebration Stampede: 5 जून 2025: बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार शाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के IPL 2025 खिताब जीतने की खुशी में विक्ट्री परेड निकाली गई। एंट्री गेट पर हजारों की भीड़ मौजूद थी। सड़क पर लाखों लोग जमा थे।  इस दौरान भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई, 200 घायल हुए। स्टेडियम में घुसने को कोशिश में कई लोगों ने दीवार फांदने की कोशिश की। 18 साल में पहली बार IPL विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया।  

RCB Celebration Stampede: विक्ट्री परेड के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची अफरा-तफरी

बुधवार शाम IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत का जश्न बेंगलुरु में दर्दनाक हादसे में बदल गया। लाखों की भीड़ स्टेडियम के बाहर जमा थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 200 घायल हो गए।

RCB का पहला IPL खिताब बना त्रासदी की वजह

पहली बार IPL की ट्रॉफी जीतने वाली RCB की जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु की सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ को प्रशासन संभाल नहीं पाया। जश्न की जगह मातम पसर गया।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, 2.30 बजे सुनवाई

कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस गंभीर मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और दोपहर 2:30 बजे सुनवाई करेगा। सामाजिक कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा ने CM और डिप्टी CM पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

CM सिद्धारमैया का बयान – ‘मैं बचाव नहीं कर रहा, लेकिन…‘

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी सुरक्षा मुहैया कराने की थी, लेकिन स्टेडियम के गेट पर नियंत्रण क्रिकेट एसोसिएशन को करना था। मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता का ऐलान किया गया।

विराट कोहली बोले – ‘पूरी तरह से टूट गया हूं‘

RCB के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट में लिखा, “मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। पूरी तरह से टूट गया हूं।” साथ में हार्टब्रेक इमोजी भी पोस्ट किया।

सचिन तेंदुलकर की संवेदना – ‘बहुत दुखद घटना‘

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा, “बेंगलुरु में जो हुआ वह बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी को शक्ति और शांति मिले।”

इरफान पठान – ‘फैंस हमारे जीवन का दिल हैं‘

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, “आज जो हुआ वो दिल दहला देने वाला है। फैंस हमारे क्रिकेट का दिल हैं। उनकी मौतें दुखद हैं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM