अहमदाबाद में IPL फाइनल: ऑपरेशन सिंदूर को सलामी, सेना प्रमुखों को मिला निमंत्रण

अहमदाबाद में IPL फाइनल: ऑपरेशन सिंदूर को सलामी, सेना प्रमुखों को मिला निमंत्रण

IPL Finals

IPL Finals: 2 मई 2025: IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल हो सकते हैं।

हालांकि, अब तक इनके ऑफिस से सेरेमनी शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे रंग की लाइट से सजाया जाएगा और इस दौरान सिंगर शंकर महादेवन का लाइव कॉन्सर्ट होगा।

IPL Finals: 2 मई 2025: समापन समारोह हमारे सैनिकों को समर्पित

 बीसीसीआई देश के सशस्त्र बलों की बहादुरी, साहस और निस्वार्थ सेवा को सलाम करता है। सेना के प्रति आभार के प्रतीक के रूप में हमने समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित करने और हमारे नायकों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। भले ही क्रिकेट एक राष्ट्रीय जुनून रहा है, लेकिन हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।

IPL Finals: 2 मई 2025: IPL एक हफ्ते के लिए रोका गया था

8 मई को धर्मशाला में पंजाब-दिल्ली का मैच पाकिस्तान के ड्रोन हमले के कारण बीच में ही रोक दिया गया था। अगले ही दिन बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। सीजफायर के ऐलान के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल के बाकी बचे 16 मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की।​​​​​​

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ज्यादातर मैचों में राष्ट्रगान बजाया गया

  • ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही BCCI ने लगातार सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता दिखाई है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद IPL के 16 मैच खेले गए। अधिकांश मैचों में राष्ट्रगान बजाया गया। साथ ही स्टेडियम के अंदर विशाल स्क्रीन पर ‘धन्यवाद, सशस्त्र बल’ संदेश भी दिखाया गया था। पहले IPL में राष्ट्रगान नहीं बजाया जाता था।
  • IPL के मैचों में भी राष्ट्रगान बचाने की मांग काफी पहले से होती रही है। IPL की टीम किंग्स इलेवन पंजाब के सहमालिक नेस वाडिया ने भी 2019 में यह मांग उठाई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने इस बारे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को लेटर भी लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM