शंकराचार्य अपमान को लेकर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोलभोपाल में किया जोरदार प्रदर्शन

प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ हुई कथित अभद्रता के मामले को लेकर भोपाल में यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया।

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकत्र होकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बीजेपी राज में हिंदू और धर्मगुरु सुरक्षित नहीं हैं। उनका आरोप है कि शंकराचार्य जैसे संतों के साथ अभद्रता होना सरकार की नाकामी को दर्शाता है।

यूथ कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सनातन पर हमला है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सरकार से सार्वजनिक रूप से शंकराचार्य से माफी मांगने और जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

https://youtu.be/QrLGzqVXNms?si=yga2SSMM5txBhoQw

यूथ कांग्रेस प्रदर्शन, भोपाल प्रदर्शन, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, प्रयागराज माघ मेला विवाद, कथित अभद्रता मामला, बीजेपी सरकार विरोध, धर्मगुरु सुरक्षा, सनातन पर हमला, दोषियों पर कार्रवाई मांग, न्यूज़पॉइंटएमपी (newspointmp)

Youth Congress protest, Bhopal protest, Shankaracharya Avimukteshwaranand, Prayagraj Magh Mela controversy, alleged misbehavior case, BJP government criticism, religious leaders safety, attack on Sanatan, demand for strict action, newspointmp

Leave a Comment