अक्षय कुमार के पैर पकड़कर मदद के लिए रोई एक लड़की, जवाब में अक्षय ने भरोसा दिलाया

बोली कि ‘पापा बड़े कर्ज में हैं, प्लीज उनको बाहर निकालो’   

मुंबई। बीएमसी चुनाव के लिए गुरुवार को महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में वोटिंग हुई। सभी बॉलीवुड सेलेब्स भी वोट देने गए। एक्टर अक्षय कुमार भी वोट देने पहुंचे। इस दौरान का अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में एक बच्ची अक्षय कुमार से मदद मांगती दिखती है और  अक्षय के पैरों में गिरकर मदद मांगती है। 

जैसे ही अक्षय कुमार गाड़ी में बैठने जाते हैं, तो एक बच्ची उनके पास आती है और मदद मांगती है। वो बच्ची रोते हुए कहती है ‘पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं, प्लीज़ उनको बाहर निकालो।’  इसके बाद अक्षय उस बच्ची को शांत करवाते हैं और अपने मैनेजर की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि आप अपना नाम और नंबर लिखवा दो, मैं देखता हूं। इसके बाद बच्ची अक्षय कुमार के पैर छूती है, तो अक्षय बच्ची को ऐसा करने से मना करते हैं। अक्षय कहते हैं ‘बेटा ऐसा मत करो।’ सोशल मीडिया पर अक्षय का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अक्षय अपने दयालु नेचर के लिए जाने जाते हैं और जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। 

सभी को वोट डालने आना चाहिए

वोट देने के बाद अक्षय कुमार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि सभी को वोट डालने आना चाहिए। अक्षय ने कहा कि आज बीएमसी की वोटिंग है. वोटिंग के दिन रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में होता है। सभी लोगों से मैं अपील करता हूं कि घर से बाहर आए और वोट करें. हम अक्सर शिकायतें करते हैं, लेकिन आज जिम्मेदारी निभाने का समय है। डायलॉगबाजी न करें वोट करें। 

वर्क फ्रंट पर अक्षय कुमार को वेलकम टू द जंगल, हेरा फेरी 3, भूत बंगला जैसी फिल्मों में देखा जाएगा. 2025 में अक्षय को स्काई फोर्स, केसरी चैप्टर 2, हाउसफुल 5, जॉली एलएलबी 3 जैसी फिल्मों में देखा गया है।

अक्षय कुमार वायरल वीडियो, बच्ची ने मांगी मदद, अक्षय कुमार दयालुता, बीएमसी चुनाव वोटिंग, अक्षय कुमार न्यूज, अक्षय कुमार मदद वीडियो, बॉलीवुड अभिनेता खबर, अक्षय कुमार सोशल मीडिया, सेलिब्रिटी वायरल वीडियो, मुंबई न्यूज

Akshay Kumar viral video, girl asking help Akshay Kumar, Akshay Kumar kindness, BMC election voting Bollywood, Akshay Kumar news today, Bollywood celebrity viral video, Akshay Kumar emotional moment, Akshay Kumar helps girl, Mumbai celebrity news, Akshay Kumar latest update

Leave a Comment