CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक: 19 सरकारी गाड़ियों में डीजल की जगह भरा गया पानी, जांच शुरू

CM मोहन यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक: 19 सरकारी गाड़ियों में डीजल की जगह भरा गया पानी, जांच शुरू

CM Mohan Yadav

CM Mohan Yadav: 27 june 2025: मुख्यमंत्री मोहन यादव की सुरक्षा में एक बार फिर  गंभीर लापरवाही सामने आई है, रतलाम दौरे से पहले उनके काफिले में शामिल होने वाली 19 इनोवा गाड़ियों में डीजल की जगह पानी भर दिया गया, यह चौंकाने वाली घटना डोसीगांव स्थित एक भारत पेट्रोल पंप पर घटी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

CM Mohan Yadav: राइज कॉन्क्लेव 2025’में होने जा रहे थे शामिल

मुख्यमंत्री यादव शुक्रवार को रतलाम में आयोजित ‘राइज कॉन्क्लेव 2025’ में शामिल होने जा रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम से पहले उनके काफिले की गाड़ियां जैसे ही रवाना हुईं, रास्ते में एक के बाद एक बंद होने लगीं, जांच में सामने आया कि गाड़ियों में भरे गए डीजल में पानी की मिलावट थी, इसके बाद तुरंत प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया.

 पेट्रोल पंप संचालक से पूछताछ

गाड़ियों के रुकते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की, शुरुआती जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप की डीजल टंकी में भारी मात्रा में पानी मिला हुआ था, पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है, साथ ही, टैंक से लिए गए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं.

CM Mohan Yadav: पहले भी हो चुकी है चूक

यह कोई पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही हुई हो, इसी महीने 20 जून को भोपाल के वीआईपी रोड पर सीएम के काफिले में तेज रफ्तार कार घुस गई थी,हालांकि, तब पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया था और उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत केस दर्ज किया गया था.

मुख्यमंत्री ने जताई नाराज़गी, दिए सख्त निर्देश

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए दो टूक कहा कि सुरक्षा में लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी, उन्होंने प्रशासन को भविष्य में ऐसी चूक से बचने के लिए सख्त निगरानी और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही, संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM