नई ट्रेन की सौगात और जनरल कोच का सफर: सिंधिया ने खेली अंताक्षरी, अशोकनगर में मधुमक्खी ने किया हमला

नई ट्रेन की सौगात और जनरल कोच का सफर: सिंधिया ने खेली अंताक्षरी, अशोकनगर में मधुमक्खी ने किया हमला

Mp news

 Mp news: 26 जून 2025: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए चलने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, ट्रेन संख्या 10085/86 ग्वालियर–SMBT बेंगलुरु एक्सप्रेस को ग्रीन सिग्नल देने के बाद सिंधिया खुद ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार हुए और आम यात्रियों के साथ ग्वालियर से अशोकनगर तक का सफर किया.

इस दौरान मंत्री सिंधिया ने यात्रियों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और हल्के-फुल्के अंदाज़ में अंताक्षरी भी खेली, ट्रेन के भीतर का यह दृश्य राजनीतिक औपचारिकताओं से हटकर एक अलग ही मानवीय पहलू को दिखा रहा था, जिसे यात्रियों ने खूब सराहा.

Mp news: यात्रा में होगी समय की बचत

गौरतलब है कि यह ट्रेन ग्वालियर, गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जैसे स्टेशनों को बेंगलुरु से जोड़ती है, सिंधिया ने बताया कि इस नई सेवा से इन जिलों के यात्रियों को 8 से 10 घंटे तक की यात्रा अवधि की बचत होगी. उन्होंने कहा,पहले जब अशोकनगर स्टेशन पर आते थे तो सिर्फ कौए की कांव-कांव सुनाई देती थी, ट्रेन की सीटी तो जैसे किसी ने सुनी ही नहीं थी, लेकिन अब यहां ट्रेनों की आवाजाही है, लोगों के चेहरों पर रौनक है.

मधुमक्खी के डंक से घायल हुए सिंधिया

हालांकि, अशोकनगर स्टेशन पर सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम उस समय अचानक बाधित हो गया, जब एक मधुमक्खी ने उनकी उंगली पर डंक मार दिया, भीड़ के बीच जब वह लोगों का अभिवादन कर रहे थे, तभी यह घटना घटी डंक लगने से उनकी उंगली में हल्की चोट आई, जिसके बाद मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया गया.

Mp news: जनसंपर्क के साथ जमीनी हकीकत का जायजा

मंत्री सिंधिया का इस तरह ट्रेन के जनरल डिब्बे में सफर करना ना सिर्फ जनता से जुड़ाव दिखाने का प्रयास था, बल्कि यह यह भी दर्शाता है कि वह जमीनी हकीकत का खुद अनुभव करना चाहते हैं, अंताक्षरी जैसे अनौपचारिक संवादों से उन्होंने यात्रियों के साथ सहजता से रिश्ता जोड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM