60 साल से रह रहे 200 परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस, ग्रामीण बोले – ‘अब जाएं तो कहां जाएं?’

60 साल से रह रहे 200 परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस, ग्रामीण बोले – ‘अब जाएं तो कहां जाएं?’

Families Vs Forest Department Notice

Families Vs Forest Department Notice: 26 जून 2025: कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के दड़ौरी गांव के करीब 200 परिवारों को वन विभाग ने जमीन खाली करने का नोटिस थमा दिया है। दशकों से इसी जमीन पर बसे ये परिवार अब बेघर होने की कगार पर हैं। नोटिस में उनसे जमीन पर कब्जे के दस्तावेज मांगे गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे यहां 60 से 70 साल से रह रहे हैं, लेकिन अब पहली बार ऐसा नोटिस मिला है.

Families Vs Forest Department Notice: इस बारिश में हम कहां जाएं– बुज़ुर्ग  

बुधवार को गांव के 100 से ज्यादा लोग कटनी स्थित वन विभाग कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण संपतलाल कोल ने बताया, “हम 1984 से इस जमीन पर रह रहे हैं, हमें उसी वक्त पट्टा मिला था। अब विभाग कह रहा है कि सबूत दो। हमारे बच्चे हैं, परिवार है, इस बारिश में हम कहां जाएं?”

ग्रामीणों का आरोप – पुराने पट्टे धोखे से लिए गए

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 2008 में उन्हें नए पट्टे का झांसा देकर कर्मचारियों ने उनके पुराने पट्टे वापस ले लिए थे। अब वही कर्मचारी जमीन का प्रमाण मांग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि न तो उनके पास अब दस्तावेज हैं और न ही कोई दूसरा ठिकाना.

Families Vs Forest Department Notice: कमजोर वर्ग पर सीधी मार

इस कार्रवाई का असर सबसे ज्यादा उन लोगों पर पड़ा है जो पहले से ही आर्थिक और शारीरिक रूप से कमजोर हैं। मनसुख लाल चौधरी, जो जन्म से नेत्रहीन हैं, को भी नोटिस मिला है। उन्होंने कहा, “मैंने तो इसी जमीन पर आंख खोली। अगर इसे खाली करना पड़ा तो हमारा गुजारा कैसे होगा?”

पहली बार भेजा गया ऐसा नोटिस

ग्रामीणों का कहना है कि बीते दशकों में कभी भी इस तरह की कोई नोटिस नहीं आई थी। यह पहली बार है जब इतने बड़े पैमाने पर दस्तावेज मांगे गए हैं। इससे गांव में दहशत और अनिश्चितता का माहौल बन गया है.

Families Vs Forest Department Notice: वन विभाग की सफाई- नियमों के तहत

इस पूरे मामले में कटनी के डीएफओ गौरव शर्मा ने कहा, “यह जमीन वन विभाग की है। ग्रामीणों को सिर्फ दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। आगे की कार्रवाई भी नियमानुसार ही की जाएगी.









Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM