सितारे जमीन पर की सफलता के बाद राष्ट्रपति से मिले आमिर खान, हर ओर छाई फिल्म की चर्चा

सितारे जमीन पर की सफलता के बाद राष्ट्रपति से मिले आमिर खान, हर ओर छाई फिल्म की चर्चा

Sitare Zameen Par

Sitare Zameen Par: 5 जून 2025: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं, उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है, इसी बीच अभिनेता आमिर खान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की, इस मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे खुद राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक हैंडल से साझा किया गया है.

तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा गया—“प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता आमिर खान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में भेंट की, तस्वीर में आमिर हमेशा की तरह सादगी से नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

Sitare Zameen Par: दिल्ली में हुई थी स्पेशल स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति से मुलाकात से एक दिन पहले आमिर खान ने दिल्ली में ‘सितारे जमीन पर’ की एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की थी, यह स्क्रीनिंग विशेष रूप से ओलंपिक और पैरालंपिक मेडल विजेताओं के लिए रखी गई थी, खुद आमिर खान इस मौके पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों से गर्मजोशी से बातचीत करते नजर आए. इससे पहले मुंबई में भी फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, रेखा, जितेंद्र और विकी कौशल शामिल हुए थे.

दमदार कहानी और शानदार रिस्पॉन्स

‘सितारे जमीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज चार दिनों में ही फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब ₹66.65 करोड़ की कमाई कर ली है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है.

इस फिल्म में आमिर खान ने जूनियर बास्केटबॉल कोच ‘गुलशन अरोड़ा’ का किरदार निभाया है, जो डाउन सिंड्रोम से जूझ रहे बच्चों की एक टीम को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देते हैं, टीम में शामिल बच्चों का अभिनय भी दर्शकों का दिल जीत रहा है, इनमें सुनील (आशीष पेंडसे), सतबीर (आरुष दत्ता), लोटस (आयुष भंसाली), शर्मा जी (रिषि शहानी), गुड्डू (गोपी कृष्ण के वर्मा), राजू (ऋषभ जैन), बंटू (वेदांत शर्मा), गोलू (सिमरन मंगेशकर), करीम (संवित देसाई) और हरगोविंद (नमन मिश्रा) जैसे पात्र शामिल हैं.

Sitare Zameen Par: फिल्म का निर्देशन

आर.एस. प्रसन्ना ने फिल्म का निर्देशन किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले दिव्य निधि शर्मा ने लिखा है, जबकि आमिर के साथ जेनेलिया डिसूजा (देशमुख) प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM