जंगलराज का आरोप: सीहोर में युवकों को गोबर खिलाने की घटना पर कांग्रेस का हमला

जंगलराज का आरोप: सीहोर में युवकों को गोबर खिलाने की घटना पर कांग्रेस का हमला

sehore viral video

sehore viral video : 25 जून 2025: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भीड़ ने दो युवकों के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं, आरोप है कि दोराहा थाना क्षेत्र के बुगली गांव में ग्रामीणों ने दो युवकों को किसी संदिग्ध गतिविधि के शक में पकड़ लिया, इसके बाद उन्हें न सिर्फ बांधकर पीटा गया, बल्कि महिलाओं के कपड़े पहनने पर मजबूर किया गया और गोबर भी खिलाया गया, इतना ही नहीं, आरोपियों ने दोनों के बाल भी काट दिए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर पीड़ितों और आरोपियों की पहचान की जा रही है, पुलिस को संदेह है कि आरोपी बेलदार समाज से ताल्लुक रखते हैं और रायसेन जिले के रहने वाले हो सकते हैं, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

sehore viral video: कानून-व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, कांग्रेस ने इस घटना को लेकर राज्य सरकार को घेरा है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया, “क्या मध्यप्रदेश में संपूर्ण जंगलराज लागू हो गया है? सीहोर में जो हुआ वो केवल अमानवीय ही नहीं, बल्कि शासन की नाकामी का भी प्रमाण है.

कानून मूक दर्शक बना- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, “क्या अब मध्यप्रदेश में समानांतर न्याय व्यवस्था चल रही है, जहां फैसले भीड़ के हाथों होते हैं और कानून मूक दर्शक बना है?”वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवकों के साथ न सिर्फ मारपीट कर रहे हैं, बल्कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें अपमानित कर रहे हैं, मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है,

लेकिन पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, यह घटना न सिर्फ कानून व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि समाज में बढ़ती भीड़तंत्र की मानसिकता को भी उजागर करती है, सवाल उठता है कि जब भीड़ कानून अपने हाथ में लेने लगे और शासन मूक दर्शक बना रहे, तो आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM