9वीं में फेल छात्रा को क्लास में बैठने से रोका, DEO बोले- फेल पर TC का कोई नियम नहीं

9वीं में फेल छात्रा को क्लास में बैठने से रोका, DEO बोले- फेल पर TC का कोई नियम नहीं

CG Atmanand School

CG Atmanand School: 25जून 2025: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित पीएम श्री नटवर आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय एक नए विवाद में घिर गया है, स्कूल प्रशासन ने 9वीं कक्षा में फेल हुई एक छात्रा को नया सत्र शुरू होने पर कक्षा में बैठने से रोक दिया, इतना ही नहीं, स्कूल की ओर से छात्रा को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने का निर्देश भी दिया गया, परेशान परिजन मामले को लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और फिर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के पास शिकायत दर्ज कराई.

स्कूल ने कहा- फेल हो तो टीसी लेकर जाओ

छात्रा के माता-पिता के अनुसार, उनकी बेटी 2024-25 सत्र में इसी स्कूल की 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी, लेकिन वार्षिक परीक्षा में फेल हो गई, नए सत्र की शुरुआत पर जब वह स्कूल पहुंची, तो शिक्षक ने उसे क्लास में बैठने से मना कर दिया, बताया गया कि फेल छात्रों को स्कूल छोड़ना होगा और उन्हें टीसी लेकर किसी अन्य स्कूल में जाना होगा। जब परिजनों ने प्राचार्य से बात की, तो उन्होंने भी यही बात दोहराई.

CG Atmanand School: लिखित नियम दिखाने से प्राचार्य का इनकार

परिजनों ने जब स्कूल प्रशासन से यह नियम लिखित रूप में मांगा, तो प्राचार्य ने कोई आधिकारिक दस्तावेज देने से इनकार कर दिया, परिजनों का आरोप है कि बिना टीसी जारी किए ही उनकी बेटी की सीट किसी अन्य छात्र को दे दी गई, जबकि स्कूल में प्रवेश ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के ज़रिए होता है, इस तरह की समस्या अन्य 3-4 बच्चों के साथ भी सामने आई है.

CG Atmanand School: परिजनों की अपील

छात्रा के माता-पिता ने डीईओ से मांग की है कि यदि फेल होने पर टीसी देने का कोई स्पष्ट सरकारी नियम है, तो बच्चों को टीसी देकर दूसरे स्कूल में दाख़िले की सुविधा मिलनी चाहिए, परिजनों का कहना है कि स्कूल की इस मनमानी से बच्चों का एक साल खराब हो सकता है, जो उनके शैक्षणिक भविष्य के लिए घातक है.

DEO ने प्राचार्य को किया तलब

मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव ने बताया, “छात्रा और उसके परिजन मुझसे मिलने आए थे, मैंने स्कूल के प्राचार्य को गुरुवार को सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया है, एक बार फेल होने पर टीसी देने का कोई तय नियम नहीं है, प्राचार्य का पक्ष जानने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM