देवास में सामूहिक ज़हरकांड: प्रेम प्रसंग से टूटा परिवार, तीन की मौत, बेटी की हालत गंभीर

देवास में सामूहिक ज़हरकांड: प्रेम प्रसंग से टूटा परिवार, तीन की मौत, बेटी की हालत गंभीर

mp news

mp news: 24 जून 2025: मध्य प्रदेश के देवास जिले के एक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार सदस्यों ने जहर खा लिया, इस सामूहिक आत्महत्या के प्रयास में माता-पिता और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और इंदौर के अस्पताल में उसका इलाज जारी है.

यह हृदयविदारक मामला देवास के उदयनगर थाना क्षेत्र के धोलकोटा गांव का है, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आत्महत्या की वजह परिवार के बेटे का प्रेम प्रसंग हो सकता है, जिसे लेकर सामाजिक बहिष्कार की नौबत आई थी.

ज़हर खाने से हुई घटना

21 जून को राधेश्याम (50), उनकी पत्नी रघु बाई, बड़ी बेटी आशा और छोटी बेटी ने कथित रूप से ज़हर खा लिया, चारों को पहले देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत गंभीर होने के चलते सभी को इंदौर रेफर किया गया, इलाज के दौरान 22 जून को राधेश्याम की मौत हो गई, जबकि 23 जून को रघु बाई और बेटी आशा ने दम तोड़ दिया,छोटी बेटी की हालत अभी भी गंभीर है और उसका इलाज इंदौर में चल रहा है.

mp news: पुलिस कर रही जांच

एडिशनल एसपी एचएस बाथम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, उन्होंने कहा, “हमें इस घटना की सूचना देर से मिली, राधेश्याम का अंतिम संस्कार कर दिया गया है जबकि पत्नी और बेटी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, आत्महत्या की वजहों की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है.

बेटे का प्रेम प्रसंग बना वजह?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राधेश्याम के बेटे का एक महिला के साथ प्रेम संबंध था और जनवरी माह में वह महिला को लेकर गांव से बाहर चला गया था, इसके बाद गांव में परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया था, सामाजिक दबाव और बदनामी के चलते परिवार ने यह चरम कदम उठाया, ऐसा संदेह जताया जा रहा है, हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

mp news: गांव में पसरा मातम

धोलकोटा गांव में इस घटना के बाद से मातम छाया हुआ है, ग्रामीणों में शोक और स्तब्धता का माहौल है, वहीं, पुलिस ने मामले में हर पहलू की गहनता से जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह साफ हो सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM