भाजपा MLA प्रियंका पेंची का बड़ा आरोप, SP कर रहे मानसिक प्रताड़ना, CM को लिखा पत्र

भाजपा MLA प्रियंका पेंची का बड़ा आरोप, SP कर रहे मानसिक प्रताड़ना, CM को लिखा पत्र

BJP MLA Priyanka Penchi

BJP MLA Priyanka Penchi: 23 जून 2025: गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रियंका पेंची ने जिले के एसपी अंकित सोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि बतौर महिला विधायक उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, इस संबंध में उन्होंने 29 मई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा, जो अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विधायक की बातों को किया जा रहा अनदेखा

विधायक ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादलों को लेकर उनकी बातों की अनदेखी की जा रही है, विशेष तौर पर चाचौड़ा क्षेत्र में पदस्थ तीन पुलिस अधिकारियों—चाचौड़ा TI मछलू सिंह मंडेलिया, कुंभराज TI नीरज राणा और मृगवास SI पंकज सिंह कुशवाह—का तबादला एसपी द्वारा 24 मई को जारी सूची में किया गया, इन तीनों थानों का कार्यक्षेत्र चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में आता है.

BJP MLA Priyanka Penchi: विधायक की नाराजगी और आपत्ति

सूत्रों के अनुसार, इन तबादलों पर विधायक प्रियंका पेंची ने आपत्ति जताई थी और ग्वालियर रेंज IG के साथ-साथ मुख्यमंत्री से भी फोन पर बात की थी,इसके बाद कुंभराज TI नीरज राणा को मौखिक निर्देश दिए गए कि वे कुंभराज में ही बने रहें, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित आदेश अब तक जारी नहीं हुआ है.

पत्र वायरल होने के बाद प्रतिक्रिया

पत्र सार्वजनिक होने के बाद विधायक प्रियंका पेंची ने कहा, “एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी बात रखना मेरा अधिकार है। मैंने जो महसूस किया, वह भाजपा संगठन और मुख्यमंत्री के समक्ष रख दिया है.

BJP MLA Priyanka Penchi: एसपी का पलटवार


एसपी अंकित सोनी ने विधायक के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, “चाचौड़ा क्षेत्र में कुल 5 थाने हैं, जिनमें से सिर्फ कुछ ही जगहों पर तबादले हुए। चाचौड़ा TI को विधायक के कहने पर ही हटाया गया था,मृगवास में टीआई पदस्थ ही नहीं था, और कुंभराज TI का तबादला निरस्त कर दिया गया है.

राजनीति में नई लेकिन मुखर चेहरा

प्रियंका पेंची 2021 से सक्रिय राजनीति में हैं। उनके पति प्रद्युम्न मीणा भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में अधिकारी हैं। विधायक उस वक्त चर्चा में आई थीं, जब पांची गांव स्थित उनके घर पर बदमाशों ने हमला किया था। इस हमले के लिए उन्होंने पूर्व विधायक ममता मीणा के पति और रिटायर्ड IPS अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा को जिम्मेदार ठहराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM