MP के8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों में उफान, महू में सूखे झरनों में फिर से बहाव

MP के8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी-नालों में उफान, महू में सूखे झरनों में फिर से बहाव

MP Weather Update

MP Weather Update: 20जून 2025: मध्यप्रदेश में मानसून ने अब पूरी तरह से दस्तक दे दी है, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ, जो शुक्रवार को भी जारी है, राजधानी भोपाल समेत इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में रिमझिम बारिश का दौर जारी है, वहीं कई जिलों में तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं, मौसम विभाग ने रीवा, गुना, सतना, मैहर, पन्ना, दमोह, अशोकनगर और मऊगंज जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, इन इलाकों में अगले 24 घंटे में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश होने का अनुमान है.

MP Weather Update: भारी बारिश से हालात बिगड़े

गुरुवार को नीमच जिले में तेज बारिश के चलते रूपा नदी उफान पर आ गई, कंजार्डा गांव की सड़कें पानी से भर गईं, और पुलिया पार करते वक्त दो बाइक सवार बहने लगे जिन्हें ग्रामीणों ने बचा लिया, मंदसौर में सड़कों पर डेढ़ फीट तक पानी भर गया.

इंदौर के महू क्षेत्र में लंबे समय से सूखे पड़े झरनों में पानी लौट आया है, प्रसिद्ध पातालपानी झरने में गुरुवार को पहली बार इस सीजन में बहाव देखा गया, ग्वालियर में चलती कार पर पेड़ गिर गया, जिसमें बैंक मैनेजर फंसे, जिन्हें राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाला.

MP Weather Update: भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बारिश

राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह 5 बजे से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है, सीहोर, नरसिंहपुर और निवाड़ी जिलों में भी सुबह से लगातार बारिश हो रही है, ग्वालियर में गुरुवार रातभर हल्की बारिश होती रही और सुबह तक 31.3 मिमी बारिश दर्ज की गई, रायसेन और नर्मदापुरम में गुरुवार देर रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक 6 घंटे तक लगातार पानी गिरा.

MP Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों ने बताया बारिश का कारण

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस समय प्रदेश के पास से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, साथ ही तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक लो-प्रेशर एरिया भी सक्रिय है, इन सिस्टम्स के कारण मध्यप्रदेश में लगातार बारिश हो रही है और अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा.

16 जिलों में बारिश, तापमान में गिरावट

गुरुवार को प्रदेश के 16 जिलों में अच्छी बारिश हुई, रतलाम में सबसे ज्यादा सवा इंच (32 मिमी) पानी गिरा, इंदौर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। मौसम की इस करवट से तापमान में काफी गिरावट देखी गई, इंदौर में दिन और रात का तापमान लगभग बराबर (25.6 डिग्री) हो गया, उज्जैन और रतलाम में भी दिन और रात के तापमान में महज 2 डिग्री का फर्क रहा.

पिछले सालों में कैसा रहा जून का मौसम

भोपाल में पिछले साल जून में 10.9 इंच बारिश हुई थी, जो 10 साल में दूसरी सबसे अधिक थी, वहीं 2020 में 16 इंच बारिश दर्ज की गई थी, इंदौर में भी पिछले साल जून में 4 इंच बारिश हुई थी, बीते पांच सालों में जून में तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहा है, लेकिन इस बार बारिश की वजह से तापमान में खासी गिरावट आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM