MP बिजली विभाग रिजल्ट्स: ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई, लेकिन रिजल्ट हटा- सवालों के घेरे में सरकार

MP बिजली विभाग रिजल्ट्स: ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई, लेकिन रिजल्ट हटा- सवालों के घेरे में सरकार

MP Bijli Vibhag Result

MP Bijli Vibhag Result, 30 मई 2025: मध्यप्रदेश की तीनों बिजली वितरण कंपनियों (MPPKVVCL, MPMKVVCL, MPPGCL) में तीसरे एवं चौथी श्रेणी के कुल 2573 पदों के लिए भर्ती परीक्षा के परिणाम 28 मई 2025 को घोषित किए गए। इन पदों में ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड-III, लाइन अटेंडेंट, सिक्योरिटी सब-इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, और प्लांट असिस्टेंट जैसे पद शामिल थे।

लेकिन, रिजल्ट्स जारी होने के कुछ ही घंटों बाद रिजल्ट्स को MP Online की वेबसाइटों से हटा लिए गए, जिससे अभ्यर्थियों में हड़कंप मच गया। यह परीक्षा मार्च 2025 मे हुई थी।

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि छह पदों की मेरिट और सिलेक्शन लिस्ट को तकनीकी कारणों से रद्द किया गया है। कंपनी ने आश्वाशन दिया  कि संशोधित सूची जल्द ही जारी की जाएगी।

MP Bijli Vibhag Result: विपक्ष का रुख

विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने इस घटना को भ्रष्टाचार का नया अध्याय करार दिया। भोपाल में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जिसका वीडियो उनके एक्स पोस्ट पर उपलब्ध है, उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह कोई तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि सरकार की नीयत में खोट है। 70-80 नंबर लाने वाले SC-ST और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी बाहर क्यों हैं? मेरिट लिस्ट और कटऑफ लिस्ट क्यों नहीं जारी की गई?” उन्होंने यह भी पूछा कि क्या पहले से तय सूची पर मुहर लगाने की कोशिश की जा रही थी।

सिंघार ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर भी निशाना साधा, जिन्होंने परिणाम घोषित होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी थी। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बधाई दी गई, तो फिर परिणाम क्यों हटाए गए। उन्होंने मांग की कि विभाग के मुख्य सचिव और मंत्री इस मामले में जवाब दें और बताएं कि नए परिणाम कब घोषित होंगे और सभी रिक्त पदों पर भर्ती क्यों नहीं की जा रही।

अभ्यर्थियों के आरोप

  1. आरक्षण और खाली सीटें: सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यर्थियों ने लिखा कि Office Attendant Grade-III जैसी नौकरियों के लिए कुल 818 वैकेंसी रखी गई थीं। इनमें 13% आरक्षण के तहत लगभग 106 आरक्षित सीटें थी। हालांकि जारी लिस्ट में इस पद के लिए सिर्फ 525 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे, जिससे करीब 175 सीटों का मिलान नहीं हो पा रहा है। इससे उम्मीदवारों में भ्रम फैल गया है कि आखिर वे बचे हुए पद कब और किस तरह भरे जाएंगे।
  1. कट-ऑफ और सिलेक्शन प्रोसेस: नोटीफिकेशन में कहा गया है कि श्रेणीवार कट-ऑफ नंबर  बाद में जारी किए जाएंगे, लेकिन कई उम्मीदवारों का कहना है कि 70–80 नंबर लाने वाले योग्य SC/ST/जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को भी सिलेक्शन लिस्ट में नहीं डाला गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कट-ऑफ लिस्ट न जारी किए जाने से सिलेक्शन प्रोसेस में पारदर्शिता की कमी दिख रही है।
  2. ऊर्जा मंत्री की प्रतिक्रिया: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी ट्वीट कर सभी 2573 पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि भर्ती परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। इससे यह समझना कठिन हो गया कि रिजल्ट्स को बिना बताए हटाया क्यों गया। कई लोगों को आश्चर्य है कि मंत्री के बधाई देने और परिणाम हटाए जाने के बीच क्या सम्बंध है।

MP Bijli Vibhag Result- यह घटना मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। अभ्यर्थियों का कहना है कि नंबर मिलने के बावजूद उनका सिलेक्शन न होना और मेरिट लिस्ट का हटाया जाना संदेह पैदा करती है। विपक्ष ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही है, और उमंग सिंघार ने कहा, “कांग्रेस इस अन्याय पर चुप नहीं बैठेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM