सीजेआई की अध्यक्षता वाली पीठ मामले की सुनवाई करेगी!

नई दिल्ली। भोपाल में हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई करने का फैसला किया। अब मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ आज सोमवार को इस मामले पर सुनवाई कर सकती है।
कोर्ट ने माना है कि वैवाहिक घर में एक युवती की अप्राकृतिक मृत्यु के मामले में कथित संस्थागत पूर्वाग्रह और प्रक्रियागत विसंगतियों को लेकर स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली भी शामिल रहेंगे।

यह है पूरा मामला?
भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में ट्विशा शर्मा फांसी पर लटकी मिली। मॉडल से एक्टर बनी ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि वह ड्रग्स एडिक्ट थी। 33 साल की ट्विशा नोएडा की रहने वाली थीं। वह एमबीए ग्रेजुएट, मॉडल और पूर्व मिस पुणे कंटेस्टेंट और योग टीचर थीं। उन्होंने एक्टिंग और मार्केटिंग की दुनिया में भी काम किया था। एक डेटिंग एप के जरिए भोपाल के वकील समर्थ सिंह से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद यह मुलाकात प्यार में बदल गई। शादी के बाद ट्विशा पति के साथ भोपाल शिफ्ट हो गई। दिसंबर 2025 में ट्विशा की शादी हुई थी। समर्थ सिंह एमपी सरकार में पूर्व लीगल एडवाइजर रह चुका है। उसकी मां एक रिटायर्ड जज है। शादी के बाद ट्विशा भोपाल के कटारा हिल्स में अपनी ससुराल में रहने लगी।
सास गिरिबाला ने 46 कॉल किए, सामने आए सभी नंबर
ट्विशा के परिवार का आरोप है कि ट्विशा पर दहेज को लेकर परिवार का अत्याचार शुरू हो गया। लगातार मोटी रकम और कीमती सामान की मांग की जा रही थी। साथ ही ट्विशा के चरित्र पर झूठे आरोप भी लगाए जा रहे थे। साथ ही प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का अबॉर्शन करवा दिया गया। इसके अलावा बताया गया कि ट्विशा को मानसिक बीमार दिखाने के लिए ओलंजापाइन जैसी दवाइयां दी जा रही थी।
12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के सीसीटीवी फुटेज ने केस को पूरी तरह उलट दिया। सुबह 7 बजे सीसीटीवी में ट्विशा बिल्कुल सामान्य और शांत अकेले छत पर जाती दिखती हैं। इसके बाद 8.20 पर सीढ़ियों की बीच अफरातफरी मचती है। समर्थ के साथ दो अन्य लोग ट्विशा के शरीर को नीचे लाते हैं। उन्हें होश में लाने के लिए सीपीआर दिया जाता है। वहीं, पुलिस ने परिवार के ड्रग्स एडिकशन वाले दावे को खारिज कर दिया, क्योंकि ट्विशा के खून में किसी तरह के ड्रग्स और नशीले पदार्थ नहीं मिला।