संजू सैमसन ने 97 रन की नाबाद पारी खेली, पहली से आखिरी गेंद तक खेली!
कोलकाता। भारत ने संजू सैमसन (नाबाद 97 रन) की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में 5 विकेट से हराकर T20 World Cup के semi-final में जगह बना ली। भारत अब इस सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। इससे पहले साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड टॉप 4 में पहुंच गई थी। अब सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा और दोनों टीमों के बीच ये मैच 5 मार्च को खेला जाएगा। भारत ने छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने टॉस जीतकर वेस्ट इंडीज को बैटिंग दी
कोलकाता के ईडन गार्डन पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीता था और फिर वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए और मैच को जीत लिया। संजू ने एक छक्का और फिर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। संजू सैमसन इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत की सुपर-8 में जगह बनी
सुपर-8 में ग्रुप 1 से साउथ अफ्रीका और भारत जबकि ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस T20 World Cup का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। जबकि, दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। भारत ग्रुप 2 की अंकतालिका में 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर रहा जबकि साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा।
संजू सैमसन का अर्धशतक
भारत के ओपनर बैटर अभिषेक शर्मा और इशान किशन इस मैच में 10-10 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन ने 26 गेंदों पर चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया और फिर उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की नाबाद पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 18 रन बनाए जबकि तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली। शिवम दुबे भी इस मैच में 4 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि हार्दिक पंड्या ने 14 गेंदों पर 17 रन बनाए।
बुमराह ने लिए 2 विकेट
वेस्टइंडीज के ओपनर शाई होप को वरुण ने 32 रन पर बोल्ड कर दिया। हेटमायर को बुमराह ने 27 रन पर आउट किया फिर चेज का 40 रन पर काम तमाम कर दिया। रोस्टन रेज 40 रन पर बुमराह जबकि रदरफोर्ड 14 रन पर हार्दिक पंड्या का शिकार बने। जेसन होल्डर ने 22 गेंदों पर नाबाद 37 रन जबकि पॉवेल ने 19 गेंदों पर नाबाद 34 रन की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 2 जबकि हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट लिए।
भारत semi-final में पहुंचा
भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल में अब भार का सामना इंग्लैंड के साथ 5 मार्च को होगा। संजू इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे। भारत छठी बार टी20 वर्ल्ड कप से सेमीफाइनल में पहुंचा।
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।
#T20WorldCup #IndianCricketTeam #CricketNews #T20Semifinal #SportsNews #SportsUpdates