19 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि की आशंका, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज!

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 1 जून के लिए 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। … Read more

गिरिबाला सिंह ने स्वीकारा, बेटे समर्थ की फरारी गलत, हमसे गलतीं हुई!

भोपाल। बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मामले में भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह कानून के शिकंजे में हैं। कोर्ट ने उन्हें 5 दिन की रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। देशभर में सुर्खियोें में आने के बाद इस केस की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई के जांच अधिकारी मामले में पूर्व जज गिरिबाला … Read more

‘ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ के लिए इंदौर में तैयारी शुरू, अफसरों का बस निरीक्षण-कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश का अनुभव और नवाचार दुनिया के सामने रखेगा

इंदौर। यहां आगामी 9 से 13 जून तक होने जा रहे ‘ब्रिक्स कृषि सम्मेलन’ को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कृषि विषय पर आयोजित होने वाला यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंदौर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश और देश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री, … Read more

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का गुर्गा राहुल पकड़ाया, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई!

     इंदौर। क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश राहुल सिंह राठौर उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर विशेष कार्य बल की ओर से 15 हजार रुपए और क्राइम ब्रांच इंदौर की ओर से 10 … Read more

‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ में आधे किराए में हवाई सफर का मौका, 50 लाख सीटों पर छूट

    नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टियों में घूमने जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का शानदार अवसर सामने आया है। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी ‘एयर इंडिया एक्सप्रेस’ ने अपनी विशेष बिक्री योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर … Read more

कम ब्याज पर लोन का झांसा देकर हरिद्वार की महिला ने इंदौर में ₹28 लाख ठगे, मिलने आई, तो पुलिस ने दबोचा!

इंदौर। स्टेट साइबर पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का लालच देकर 28 लाख से अधिक की ठगी करने वाली एक महिला को बुधवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने डॉक्टर से अलग-अलग बहानों से रकम ऐंठती रही और बाद में फरार हो गई थी। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही … Read more

नौतपा में तप रहा मध्य प्रदेश, 10 शहरों में पारा 45 के पार

दमोह में ओलावृष्टि से राहत, 48 जिलों में लू का अलर्ट जारी भोपाल। नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में रहा। प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा गर्मी खजुराहो में रही, जहां तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। … Read more

ट्विशा शर्मा प्रकरण में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, 6 घंटे पूछताछ!

भोपाल। चर्चित ट्विशा शर्मा प्रकरण में केंद्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। लगभग 6 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें विशेष अदालत में … Read more

त्विशा मामले में जांच के पहले ही दिन सीबीआई का कड़ा रुख, अधूरी केस डायरी पर एसआईटी को फटकार!

भोपाल। बहुचर्चित त्विशा शर्मा मौत मामले की कमान संभालते ही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) ने स्थानीय विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्यशैली पर गंभीर नाराजगी जताई है। मंगलवार को जब जांच के पहले दिन एसआईटी ने सीबीआई को केस डायरी सौंपी, तो उसमें बड़े पैमाने पर कमियां और लापरवाही सामने आईं। सूत्रों से मिली जानकारी … Read more

हनी ट्रैप मामले में आतंकवाद विरोधी दस्ते की दस्तक, सागर में दबिश देकर मुख्य मोबाइल जब्त

इंदौर। चर्चित हनी ट्रैप मामला अब एक बेहद संवेदनशील मोड़ पर पहुंच चुका है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की परतें खोलने के लिए अब मध्य प्रदेश पुलिस की विशेष जांच दल के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी दस्ते ने भी अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया है। खुफिया विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए साईं मनोहर के सीधे … Read more