Shikhar Dhawan strong reply to Afridi : हाल ही में भारत में हुए घातक आतंकी हमले के बाद पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भारतीय सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। पाकिस्तानी टीवी चैनल से बात करते हुए अफरीदी ने भारतीय सेना की सुरक्षा व्यवस्था में चूक का आरोप लगाया।
अफरीदी की इस टिप्पणी के कुछ दिनों बाद भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर उन्हें करारा जवाब दिया।
Shikhar Dhawan ने लिखा:
पाकिस्तान को कारगिल में भी हराया था। पहले ही इतना गिर चुके हो, अब और कितना गिरोगे? बेवजह टिप्पणियाँ करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ @SAfridiOfficial। हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद।
Shikhar Dhawan ने अपने पोस्ट में अफरीदी को बेवजह विवाद खड़ा करने से बचने की सलाह दी और भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व जताया।
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला: 22 अप्रैल 2025
बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिसमें 28 निर्दोष पर्यटक मारे गए और कई घायल हो गए।यह घटना देश को एक बार फिर दहला गई और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी।
पुलवामा हमला – 2019 की भयानक याद
इससे पहले, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला भी आतंकवादियों द्वारा अंजाम दिया गया था और आज तक देशवासियों के दिलों में गहरा घाव छोड़ गया है।
अफरीदी पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान
शाहिद अफरीदी इससे पहले भी कई बार भारत के खिलाफ विवादास्पद बयान दे चुके हैं। कोविड महामारी के दौरान भी उन्होंने भारत और प्रधानमंत्री के खिलाफ गलत बातें कही थीं। उस समय भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था:
“अफरीदी ने जो कहा वो बहुत ही परेशान करने वाला है। उन्होंने हमारे देश और प्रधानमंत्री के बारे में जो कहा वह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है।”