राजा की मौत पर रोया सोनम का भाई, बोला- बहन से कोई नाता नहीं

राजा की मौत पर रोया सोनम का भाई, बोला- बहन से कोई नाता नहीं

Raja Raghuvanshi murder

Raja Raghuvanshi murder, इंदौर, 11 जून 2025: सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़ उस वक्त आया, जब उसके भाई गोविंद रघुवंशी बुधवार को सीधे राजा रघुवंशी के घर पहुंच गए। भावुक होते हुए गोविंद ने कहा कि अगर उनकी बहन सोनम दोषी पाई जाती है तो उसे फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा—”मैंने और मेरे परिवार ने सोनम से रिश्ता तोड़ लिया है। अब अगर मैं मेघालय जाऊंगा तो केवल राजा को न्याय दिलाने के लिए जाऊंगा, ना कि अपनी बहन का पक्ष लेने।”

Raja Raghuvanshi murder: राज को राखी बांधती थी सोनम

गोविंद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राज कुशवाह उनके घर में काम करता था और उनकी बहन सोनम उसे राखी बांधती थी। उन्होंने दावा किया कि सोनम और राज के बीच कोई आपत्तिजनक संबंध नहीं थे। “हमारे लिए राज सिर्फ एक कर्मचारी था, और मेरी बहन उसे भाई मानती थी,” गोविंद ने कहा।

राजा रघुवंशी की मां उमा से मिलकर गोविंद बेहद भावुक हो गए। उन्होंने उमा देवी के सामने सिर झुकाकर माफी मांगी और कहा—”मुझे सोनम से ज्यादा दुख राजा की मौत का है। अगर सोनम दोषी है तो मैं खुद उसे फांसी दिलवाऊंगा।” उमा देवी ने बताया कि गोविंद उनकी गोद में सिर रखकर रोया और पूरी घटना पर अफसोस जताया।

गोविंद ने कहा कि उन्हें नहीं पता सोनम ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका परिवार अब सोनम के साथ नहीं है। “मैंने सोनम से केवल दो मिनट बात की। अगर मुझे पता होता कि वह शिलांग जा रही है, तो मैं उसे रोक लेता,” गोविंद ने कहा।

जितेंद्र रघुवंशी पर भी दी सफाई

सोनम से जुड़े हवाला केस में जितेंद्र रघुवंशी का नाम सामने आने पर गोविंद ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि जितेंद्र उनकी मौसी का बेटा है और उनके यहां गोडाउन में काम करता है। “उसका बैंक अकाउंट हम ही संभालते हैं, वह पढ़ा-लिखा नहीं है और हवाला से उसका कोई लेना-देना नहीं,” गोविंद ने दावा किया।

गोविंद ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वह खुद राजा को न्याय दिलाने के लिए वकील खड़ा करेंगे। उन्होंने फिर दोहराया—”सोनम अगर दोषी है तो उसे फांसी मिले, लेकिन मेरा परिवार निर्दोष है।”

पूरे मामले में पहली बार सोनम रघुवंशी के परिवार की ओर से कोई सदस्य खुलकर सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM