जम्मू-कश्मीर से मोदी की हुंकार: “पाक की साजिशें नाकाम होंगी, विकास की राह रोकना अब मुमकिन नहीं”

जम्मू-कश्मीर से मोदी की हुंकार: “पाक की साजिशें नाकाम होंगी, विकास की राह रोकना अब मुमकिन नहीं”

PM Modi Jammu-Kashmir Visit

PM Modi Jammu-Kashmir Visit: 6 जून 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने जम्मू-कश्मीर दौरे में कड़ा संदेश देते हुए कहा कि आतंकवाद और बाहरी साजिशें अब यहां की तरक्की को नहीं रोक सकतीं। उन्होंने पाकिस्तान पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि टूरिज्म पर हमला कश्मीरियत और रोज़ी-रोटी पर वार है, लेकिन अब यहां के लोग आतंक को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

मोदी ने इस मौके पर 46,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज – चिनाब ब्रिज, अंजी ब्रिज, कटरा से श्रीनगर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन, दो नई ट्रेनों की शुरुआत और नया मेडिकल कॉलेज शामिल है.

PM Modi Jammu-Kashmir Visit: कश्मीर के सपनों की वापसी पर मोदी का बयान

प्रधानमंत्री ने कहा, “एक समय था जब यहां के लोगों ने सपने देखना छोड़ दिया था, आतंकवाद को ही अपनी नियति मान लिया था। लेकिन अब जम्मू-कश्मीर बदल चुका है। अब यहां जनता अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुन रही है, आतंक के डर को पीछे छोड़कर विकास की ओर बढ़ रही है.

पाकिस्तान को सीधी चेतावनी

मोदी ने चिनाब और अंजी ब्रिज का जिक्र करते हुए कहा, “ये पुल सिर्फ लोहे और कंक्रीट की संरचनाएं नहीं हैं, ये जम्मू-कश्मीर की प्रगति के द्वार हैं। इससे टूरिज्म बढ़ेगा, स्थानीय उद्योगों को बल मिलेगा और व्यापार के नए अवसर खुलेंगे.

प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को सीधे ललकारा। उन्होंने कहा, “टूरिज्म जो यहां लाखों घरों की आजीविका बना था, उसी पर हमला करके पाकिस्तान ने कश्मीरियत और इंसानियत दोनों को चोट पहुंचाई। लेकिन यहां के लोगों ने आतंकवाद को करारा जवाब दिया है.

मोदी ने आदिल नामक युवक की हत्या का भी उल्लेख करते हुए कहा, “जो अपनी मेहनत से जीवन गढ़ रहा था, उसे पाकिस्तान ने मार डाला। लेकिन अब कश्मीर आतंक नहीं, तरक्की की नई इबारत लिख रहा है.

मोदी ने कहा, “3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है और पूरे प्रदेश में ईद की रौनक है। इस जश्न को कोई हमला नहीं रोक सकता। जो भी विकास में बाधा बनेगा, उसे पहले मोदी से टकराना पड़ेगा.

ऑपरेशन सिंदूर: आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने 6 मई की रात हुए “ऑपरेशन सिंदूर” का ज़िक्र करते हुए कहा, “उस रात पाकिस्तान पर कहर टूटा था। उनके आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। अब पाकिस्तान इस नाम से भी कांपता है।” उन्होंने कहा कि जम्मू, पुंछ जैसे इलाकों में जो बर्बरता दिखाई गई, उसका जवाब जनता ने अपने हौसले से दिया.

कश्मीर: मां भारती का मुकुट

अपने भाषण का समापन करते हुए पीएम मोदी ने भावुक अंदाज़ में कहा, “जम्मू-कश्मीर मां भारती का मुकुट है, जो संस्कृति, प्रकृति, आध्यात्मिकता और यहां के युवाओं की प्रतिभा से सजा है। यहां के हर युवा का सपना मेरा संकल्प है.

मोदी का यह दौरा न केवल विकास की परियोजनाओं के लिहाज़ से ऐतिहासिक रहा, बल्कि पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और कड़ा संदेश देने वाला भी साबित हुआ। पीएम मोदी ने यह साफ कर दिया कि अब जम्मू-कश्मीर की तकदीर कोई और नहीं, बल्कि यहां के मेहनतकश लोग और विकास की तेज़ रफ्तार लिखेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM