कांग्रेस PAC की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

कांग्रेस PAC की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

भोपाल, मध्यप्रदेश।आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक अत्यंत महत्वपूर्ण राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी ने की। इस बैठक में आगामी राजनीतिक रणनीतियों, संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ।

कांग्रेस PAC

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी,  नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंघार,  पूर्व  मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय, सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण यादव कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य श्री कमलेश्वर पटेल विधायक श्री आरिफ मसूद सहित AICC के सभी सह प्रभारी सचिव एवं PAC के अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय उपस्थिति ने बैठक को दिशा, संकल्प और मजबूती प्रदान की।

कांग्रेस PAC संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीति

PAC बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेशभर में संगठन को जमीनी स्तर तक सक्रिय करेगी। पार्टी का मुख्य फोकस जनता की समस्याओं, महंगाई, बेरोजगारी, कृषि संकट, और सरकारी नीतियों के दुष्प्रभावों पर रहेगा।

श्री हरीश चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर सक्रिय किया जाएगा और जनता से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार को जवाबदेह बनाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में जनआंदोलन और जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

जनता की आवाज़ बनने का संकल्प

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि वह केवल चुनावी राजनीति नहीं, बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। PAC की यह बैठक संगठनात्मक एकता, वरिष्ठ अनुभव और युवा ऊर्जा का प्रतीक बनी, जिससे कार्यकर्ताओं  नया उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM