ग्वालियर से नई ट्रेन के श्रेय की जंग, राजनीति गर्म  

ग्वालियर से नई ट्रेन के श्रेय की जंग, राजनीति गर्म  

Mp Politics

Mp Politics : 2 जून 2025 : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा के दोनों सांसदों पर तंज कसते हुए कहा है कि ‘मैं समझता हूं कि इन दोनों सांसदों को इस नई ट्रेन के एक ही कोच में बैठकर आरोप-प्रत्यारोपों पर कुश्ती करना चाहिए. जो कोच से बाहर आएगा, वो जीतेगा और उसे श्रेय मिल जाएगा.

Mp Politics : 2 जून 2025 : मध्य प्रदेश में ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच नई ट्रेन के संचालन को मंजूरी मिलने के साथ ही सियासत भी शुरू हो गई है. नई ट्रेन का श्रेय लेने के लिए गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह के बीच होड़ मची हुई है. वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा के दोनों सांसदों पर तंज कसा है. सिंघार ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि इन दोनों सांसदों को इस नई ट्रेन के एक ही कोच में बैठकर आरोप-प्रत्यारोपों पर कुश्ती करना चाहिए. जो कोच से बाहर आएगा, वो जीतेगा और उसे श्रेय मिल जाएगा.

Mp Politics : सिंधिया ने कहा – गुना के यात्रियों को भी मिलेगा जल्द लाभ

ट्रेन की मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा, ‘ग्वालियर-चंबल के यात्रियों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. गुना क्षेत्र के यात्री विशेषकर बेंगलुरु में कार्यरत मेरे युवा साथी जल्द ही इस रेल सुविधा का लाभ उठा सकेंगे.

नई ट्रेन को रेल मंत्री से मिली थी मंजूरी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच 28 मई को नई ट्रेन को मंजूरी दी थी. रेल मंत्री ने गुना से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह को पत्र लिखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM