Mp Cm Helpline में 14 जिलों की शिकायतों की सुनवाई, कई कर्मचारी सस्पेंड

Mp Cm Helpline में 14 जिलों की शिकायतों की सुनवाई, कई कर्मचारी सस्पेंड

भोपाल, 03 मई 2025: Mp Cm Helpline : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘समाधान ऑनलाइन‘ के तहत प्रदेश के 14 जिलों से आई शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान विभिन्न विभागों में लापरवाही बरतने वाले तीन कर्मचारियों को निलंबित किया गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

Mp Cm Helpline

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि जनता की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने कहा, “सीएम हेल्पलाइन में आने वाली शिकायतों का तय समय में निराकरण हो। अगर कोई मामला समाधान ऑनलाइन तक पहुंच रहा है, तो यह गंभीर है। स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का समाधान होना चाहिए।”

Mp Cm Helpline पराली जलाने पर रोक, किसानों को जागरूक करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों से कहा कि वे किसानों को पराली जलाने के नुकसान के बारे में जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण को नुकसान के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता भी कम होती है। इसके बजाय पराली के निपटान के वैकल्पिक तरीकों को अपनाने की सलाह दी।

14 जिलों की शिकायतों का ब्योरा

‘समाधान ऑनलाइन‘ में पांढुर्णा, मुरैना, उमरिया, नीमच, भिंड, बैतूल, निवाड़ी, रायसेन, नर्मदापुरम, धार, शहडोल और सतना जिलों की शिकायतें शामिल थीं। इनमें से कुछ प्रमुख मामले इस प्रकार हैं:

  • पांढुर्णा: आवेदिका कलावती हिंगवे ने मनरेगा के तहत भुगतान न होने की शिकायत की। कलेक्टर ने बताया कि दोषी ग्राम रोजगार सहायक को हटाया गया, पंचायत सचिव को निलंबित किया गया और भुगतान करा दिया गया।
  • मुरैना: ब्रह्मलाल सिंह के फौती नामांतरण में देरी के लिए नायब तहसीलदार और पटवारी पर कार्रवाई की गई।
  • उमरिया: दीपक कोरी को पेंशन न मिलने की शिकायत पर सामाजिक न्याय अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकी गई और ग्राम रोजगार सहायक से जुर्माना वसूला गया।
  • नीमच: लालाराम भील को वनाधिकार प्रमाण पत्र में त्रुटि के कारण लाभ नहीं मिला। अब 9.28 लाख रुपये का भुगतान किया गया।
  • बैतूल: अनोखीलाल यादव के किसान क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण न होने पर शाखा प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज की गई।
  • निवाड़ी: चेनू कुशवाहा को प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि गलत खाते में जाने के बाद अब भुगतान कर दिया गया।
  • रायसेन: बालचंद विश्वकर्मा को बीमा राशि का भुगतान किया गया। बैंक मैनेजर की पहल की मुख्यमंत्री ने सराहना की।

कर्मचारियों पर कार्रवाई

नागरिक सुविधाओं में लापरवाही के चलते नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक समेत तीन कर्मचारी निलंबित किए गए। इसके अलावा नायब तहसीलदार, प्राचार्य और अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए।

उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना

मुख्यमंत्री ने ऊर्जा विभाग और रायसेन, सीहोर, कटनी, सागर, सिंगरौली जिलों के कलेक्टरों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में बेहतर प्रदर्शन के लिए तारीफ की। जबलपुर में लैंड रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन और संरक्षण के नवाचार को भी सराहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM