हटाए 42.47 लाख मतदाताओं में 8.49 लाख नए मतदाता ही लिस्ट में जुड़े!
भोपाल। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के बाद मप्र में मतदाता सूची की अंतिम सूची प्रकाशित होने के बाद कई विधायकों की नींद उड़ गई है। उसमें MP सरकार के 29 मंत्री भी शामिल हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या बढ़ी। जबकि, बाकी सभी मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में मतदाता कम हुए हैं।

34.25 लाख मतदाता कम हुए
एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची से 34.25 लाख मतदाता बाहर हो गए हैं। दिसंबर 2025 में हटाए गए 42.47 लाख मतदाताओं में से 8.49 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़ पाए हैं। इसके बाद अब मध्य प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 5.39 करोड़ है।
मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सबसे ज्यादा मतदाता
राजधानी भोपाल की गोविंदपुरा विधानसभा सीट में कम हुए हैं। इस सीट से मंत्री कृष्णा गौर चुनाव जीती थी। गोविंदुपरा में 2023 के मुकाबले 3 लाख 20 हजार 746 मतदाता कम हुए हैं। इसके अलावा नरेला विधानसभा सीट में 2023 के मुकाबले 2026 में 65 हजार 579 मतदाता कम हुए हैं।
देवड़ा और भूरिया की सीट पर मतदाता बढ़े
उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की विधानसभा पर 2023 के मुकाबले मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। देवड़ा की सीट पर 100 मतदाता बढ़ गए हैं। 2023 में मल्हारगढ़ विधानसभा सीट पर 2 लाख 45 हजार 608 मतदाता थे, जो 2026 में बढकर 2 लाख 45 हजार 708 हो गए हैं। इसी तरह मंत्री निर्मला भूरिया की पेटलावद सीट पर भी मतदाताओं की संख्या 6 हजार 886 की बढ़ोत्तरी हुई है। 2023 में इस सीट पर 2 लाख 88 हजार 592 मतदाता थे, जो 2026 में बढक़र 2 लाख 95 हजार हो गए।
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।