Indore News: इंदौर नगर निगम ने 57 बड़े बकायादार्रों की लिस्ट लगाई, ढोल बजाया!

लोक अदालत से पहले बकायादारों पर दबाव डालने की रणनीति!

इंदौर। नगर निगम ने ढोल बजाकर राजवाड़ा पर बड़े 57 बकायादारों की सूची लगाई। पोस्टर पर बकायादारों के नाम और कितनी राशि बकाया है यह जानकारी भी बताई गई। नगर निगम की टीम पोस्टर लेकर राजवाड़ा पहुंची। यहां पर पोस्टर लगाने के साथ ही ढोल भी बजाया गया।

जोन 3 के एआरओ अनिल निकम ने बताया कि गत लोक अदालत में भी वार्ड 56, 57, 58 में बड़े बकायादारों की सूची की लिस्ट राजवाड़ा पर लगाई गई थी। उसका भी हमें अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पिछली लोक अदालत में 100 करोड़ से ज्यादा का राजस्व आया था।

57 लोगों पर 2 करोड़ बकाया

इस बार भी जो बड़े बकायादार है, जिन्हें कई बार उन्हें समझाइश दे चुके हैं, नोटिस जारी किए जा चुके हैं कि बकाया राशि जमा करा दें, लेकिन उन्होंने राशि जमा नहीं कराई है, इसलिए उनके नामों की सूची सार्वजनिक करते हुए राजवाड़ा और जोनल ऑफिस पर लगाई है।

14 मार्च को लोक अदालत है, इसलिए करदाताओं से अपील की है कि बकाया राशि लोक अदालत में जमा करा कर सरचार्ज में छूट का लाभ लें। लिस्ट में 57 लोगों के नाम हैं और 2 करोड़ रुपए की बकाया राशि बाकी है।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Leave a Comment