लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक पटवारी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी राहुल अग्रवाल के खिलाफ किसान महिला शकुंती बाई ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार, उन्हें केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत मुआवजा मिलना था, लेकिन इसके एवज में पटवारी द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी पैसे ले रहा था, उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान पटवारी ने थाने जाने से इनकार कर दिया, जिसके चलते पुलिस को उसे जबरन अपने साथ ले जाना पड़ा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।