प्लेन क्रेश में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, बारामती में हादसा

प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे, लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतरा

बारामती महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (66 साल) का निधन हो गया है। बुधवार सुबह बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ की भी जान गई है। कुल 5 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली।

मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से उतर गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हादसे में पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान क्रैश हुआ। हादसे में घायल लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन कोई भी इस हादसे में बच नहीं सका। यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई। प्लेन मुंबई से उड़ान भरने के एक घंटे बाद ही हादसे का शिकार हो गया। मरने वालों में दो पायलट और दो यात्री शामिल हैं, जिनमें एक अटेंडेंट और पवार का पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर शामिल है।

डीजीसीए के अनुसार, अजित पवार के साथ दो लोग और 2 क्रू मेंबर भी प्लेन में थे। हादसे की जानकारी मिलती ही सुप्रिया सुले, सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार दिल्ली से बारामती के लिए रवाना हो गए। अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पवार के परिवार के लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं।

Ajit Pawar plane crash, अजित पवार प्लेन क्रैश, Maharashtra Dy CM death, महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री निधन, Baramati air crash, बारामती विमान हादसा, DGCA confirmed deaths, चार्टर्ड प्लेन क्रैश, political leader death

Leave a Comment