भाई दूज 2026: 11 नवंबर को त्योहार, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व

भाई दूज 2026: 11 नवंबर को त्योहार, जानें तिलक का शुभ मुहूर्त और महत्व

Bhai Dooj 2026: दिवाली के बाद भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित भाई दूज का त्योहार इस साल 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्यार जताते हैं। हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस बार त्योहार की तारीख को लेकर लोगों के मन में असमंजस है। ऐसे में आइए जानते हैं भाई दूज की सही तारीख, तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त और इस पर्व का धार्मिक महत्व।
 
11 नवंबर को मनाई जाएगी भाई दूज
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, भाई दूज का त्योहार 11 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा। ऐसे में भाई दूज की तारीख को लेकर किसी तरह का भ्रम रखने की जरूरत नहीं है।
 
भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का विशेष महत्व माना जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को तिलक लगाने का शुभ समय दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इस दौरान बहनें पूजा करने के बाद अपने भाइयों को तिलक लगा सकती हैं और उनकी खुशहाली की प्रार्थना कर सकती हैं।
 
भाई दूज का क्या है धार्मिक महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का संबंध यमराज और उनकी बहन यमुना से है। मान्यता है कि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। यमुना ने उनका स्वागत किया और तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। तभी से इस दिन को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में यह त्योहार भाऊ बीज और भाई फोंटा जैसे नामों से भी मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करने का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM