जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी भी इसमें घिर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से कहासुनी चल रही थी, जो अचानक मारपीट में बदल गई।
सूचना मिलने पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, जिसमें सब-इंस्पेक्टर रुद्र पाठक भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद को शांत कराने के दौरान कथित तौर पर एसआई ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद माहौल और भड़क गया और वहां मौजूद लोगों तथा पुलिस के बीच तीखी झड़प शुरू हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।