19 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि की आशंका, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज!

19 राज्यों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, ओलावृष्टि की आशंका, आज से बदलेगा मौसम का मिजाज!

नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 1 जून के लिए 19 राज्यों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले और मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं पूर्वी मध्य और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी निचले से ऊपरी स्तर तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा।

19 राज्यों के लिए विशेष सतर्कता संदेश
1 जून को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, असम, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज आंधी और वर्षा की संभावना जताई गई है। पूर्वी राज्यों में विशेष रूप से वज्रपात का खतरा बताया गया है।
मौसम विभाग ने किसानों और मछुआरों को अनावश्यक रूप से नदी और जलाशयों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की आशंका भी जताई गई है।

मध्य प्रदेश : कई जिलों में वर्षा और तूफान का असर
मध्य प्रदेश में बेतूल, छिंदवाड़ा, खंडवा, मुरैना, टीकमगढ़, सिवनी, मंडला, गुना, इंदौर, रीवा, सीधी और अशोकनगर में वर्षा और तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। भोपाल में 1 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश : तेज आंधी के साथ भारी बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हमीरपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, झांसी, अयोध्या, रामपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी वर्षा और तेज आंधी की संभावना जताई गई है। यहां 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में 1 जून को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान : मौसम रहेगा सक्रिय
राजस्थान के बीकानेर, चुरू, भीलवाड़ा, जयपुर, टोंक, अजमेर, डूंगरपुर, करौली और अलवर सहित कई जिलों में वर्षा और तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है। यहां 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। जयपुर में 1 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM