राजपाल यादव की मदद के लिए कई हस्तियां आगे आई, अब अगली सुनवाई 16 फरवरी को!

राजपाल यादव की मदद के लिए कई हस्तियां आगे आई, अब अगली सुनवाई 16 फरवरी को!

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में वे तिहाड़ जेल में बंद, पैसे चुकाने पर ही रिहाई

नई दिल्ली। 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में एक्टर राजपाल यादव इस समय तिहाड़ जेल में हैं। उनके सोच के विपरीत मदद के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री उमड़ पड़ी। जब वे 9 करोड़ का कर्ज नहीं चुका पाए, तो तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया था। वे यह कहते हुए भावुक हो गए थे कि उनके पास पैसे नहीं हैं,

दोस्त नहीं हैं और एकदम अकेले हैं। ऐसे में कई फिल्मी हस्तियों ने राजपाल यादव की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
राजपाल यादव आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं कि बकाया रकम चुका सकें। अब सिंगर गुरु रंधावा, मीका सिंह, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आरआर खान के अलावा अनूप जलोटा, सोनू सूद, अजय देवगन और सलमान खान का भी नाम शामिल हो गया। गुरुवार, 12 फरवरी को राजपाल यादव की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी, पर कोर्ट ने जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने राजपाल यादव से कहा कि उन्होंने अपना किया वादा नहीं निभाया, इसलिए जेल गए। अब इस पर अगली सुनवाई सोमवार 16 फरवरी को होगी। इसलिए जेल जाना पड़ा

राजपाल यादव का 9 करोड़ का चेक बाउंस मामला साल 2010 का है। तब एक्टर ने ‘अता पता लापता’ नाम से एक फिल्म बनाई थी। उसके लिए राजपाल यादव ने मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक प्राइवेट कंपनी से 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

वो पैसे एक्टर ने फिल्म में लगाए, पर फिल्म फ्लॉप हो गई और पैसे भी डूब गए। राजपाल यादव समय पर वो पैसे कंपनी को नहीं लौटा पाए। फिल्म पिटने के कारण एक तरफ राजपाल यादव आर्थिक तंगी में डूब गए और दूसरी ओर समय रहते कर्ज न लौटा पाने के कारण ब्याज भी बढ़ता चला गया, जिसके बाद रकम 9 करोड़ रुपये हो गई। तब राजपाल यादव ने कंपनी को जो चेक दिए, वो बाउंस हो गए।

इसके बाद कंपनी ने राजपाल यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। आपसी समझौते की भी बात आई, पर राजपाल यादव उसके बाद भी पैसे वापस नहीं कर पाए। इस तरह समय निकलता गया और उसके साथ ब्याज भी जुड़ता चला गया।

2018 की सजा, पर हाई कोर्ट से राहत
इस मामले में राजपाल यादव को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने साल 2018 में दोषी ठहराया था और 6 महीने की जेल की सजा भी सुनाई थी। पर इसके बाद राजपाल यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। वहां एक्टर को कई बार राहत दी गई, लेकिन उसके बाद भी वह रकम चुकाने में नाकामयाब रहे तो कोर्ट ने सख्ती बरती और राजपाल यादव को सरेंडर करने को कहा।

मदद की अपील की गई
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज ने भी बुधवार,11 फरवरी को सभी प्रोड्यूसर्स से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। संगठन ने इस संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी की, जिसमें कहा गया है, ‘राजपाल यादव न केवल लाखों लोगों की जिंदगी में खुशी और हंसी लाने वाले एक मशहूर एक्टर हैं,

बल्कि हमारी इंडस्ट्री के एक समर्पित सदस्य भी हैं, जिन्होंने दशकों के निष्ठापूर्ण कार्य और यादगार परफॉर्मेंस के जरिए भारतीय सिनेमा में अमूल्य योगदान दिया है। इसलिए सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स, कलाकारों, तकनीशियनों, संगठनों और शुभचिंतकों से अपील करता है कि वो राजपाल यादव को उनकी देनदारियों को निपटाने और उनकी आजादी, गरिमा और मानसिक शांति को दोबारा पाने में मदद करने के लिए आगे आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM