Rajpal Yadav ने Salman Khan, Ajay Devgan से मिली मदद को लेकर भी जवाब दिया!
नई दिल्ली। 9 करोड़ कर्ज मामले में तिहाड़ जेल से Rajpal Yadav को अंतरिम जमानत मिली है। तिहाड़ से रिहाई के बाद वे अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। जब राजपाल ने एक दशक पुराने चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया, उसके बाद से उनकी मदद के लिए कई बड़े सेलिब्रिटीज आगे आए।
राजपाल यादव की मुसीबत में कई फिल्मी सितारों ने उनका हाथ थामा। चर्चा थी कि सलमान खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और कई सेलिब्रिटीज ने Rajpal Yadav की मदद की। कुछ फिल्ममेकर्स ने उन्हें फिल्में ऑफर भी कीं। अब जेल से निकलने के बाद राजपाल यादव ने मीडिया के साथ बातचीत में इंडस्ट्री से मिले सपोर्ट के बारे में कहा। उन्होंने बयान दिया कि यह मामला पहली बार 2012 में मीडिया में आया था।

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि राजपाल यादव एक फ्रॉड हैं। तब से मुझे हर साल कम से कम 10 फिल्में मिली हैं। अगर मैं फ्रॉड होता तो कोई मेरे साथ काम क्यों करता? इंडस्ट्री को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि वे मेरे साथ हैं, मुझे विश्वास है कि हर कोई मेरे साथ है।
क्या है यह चेक बाउंस मामला साल 2010 में राजपाल यादव ने डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘अता पता लापता’ मूवी के लिए 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। हालांकि, फिल्म की असफलता के बाद वह यह लोन नहीं चुका पाए। यह लोन ब्याज और जुर्माने के साथ 9 करोड़ रुपये हो गया। कई बार चेक बाउंस हुआ, कोर्ट में केस गया और फिर 5 फरवरी 2026 को राजपाल ने खुद को सरेंडर कर दिया। ढाई करोड़ रुपये जमा करने के बाद राजपाल को अंतरिम जमानत मिल गई है।
यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।
#RajpalYadav #BollywoodNews #EntertaintmentNews #NewspointMP