Aadhar Card से डेटा मेल नहीं खा रहा, 70 से ऊपर की उम्र के बुजुर्गों के “आयुष्मान” अटके!

कार्ड बनने में देरी के चलते वे मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित हो रहे!

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाने की घोषणा ने लाखों परिवारों में उम्मीद जगाई थी। लेकिन, जमीनी स्तर पर तकनीकी और दस्तावेजी खामियों के कारण बड़ी संख्या में पात्र बुजुर्ग अब भी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

कार्ड बनने में देरी के चलते वे मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और फील्ड कर्मियों के अनुसार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में सबसे बड़ी रुकावट आधार कार्ड का डेटा मिसमैच है।

सीधा असर बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा
बुजुर्गों के कार्ड बनाने का अभियान लगातार चल रहा है और डेटा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय किया जा रहा है। कार्ड न बनने का सीधा असर बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कई बुजुर्गों को निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। क्योंकि, उनके पास सक्रिय आयुष्मान कार्ड नहीं है। परिजनों का कहना है कि तकनीकी खामियों का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। जबकि, योजना का उद्देश्य उन्हें आर्थिक सुरक्षा देना है।

यहां आपको मध्य प्रदेश के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की हर बड़ी और तेज़ जानकारी समय पर और सटीक रूप में मिलती है। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और NewsPointMP को फॉलो करें, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Leave a Comment