हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, सोशल मीडिया से फंसाकर ब्लैकमेल किया, तीन गिरफ्तार!

हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, सोशल मीडिया से फंसाकर ब्लैकमेल किया, तीन गिरफ्तार!

इंदौर। महू के बड़गोंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेल करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। दो महिलाओं और एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक महिला फरार है। मामला रिटायर्ड फौजी की शिकायत के बाद सामने आया।

पीड़ित दीपक को एक महिला ने मैसेज कर दोस्ती बढ़ाई और मिलने के बहाने रिसॉर्ट में बुलाया। वहां पहले से मौजूद महिला और युवक ने मिलकर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम वसूली। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सुनसान जगहों पर बुलाकर ब्लैकमेल करता था।

जांच में सामने आया कि गिरोह इंदौर निवासी भावना भार्गव, साधना और विजय द्वारा संचालित था, जो नौकरीपेशा और व्यापारियों को निशाना बनाते थे। एक अन्य मामले में भी 2 लाख रुपये की मांग की गई, लेकिन पुलिस की सतर्कता से साजिश नाकाम रही।

पुलिस को शक है कि गिरोह कई लोगों को शिकार बना चुका है, लेकिन बदनामी के डर से लोग सामने नहीं आते। रिसॉर्ट और फार्म हाउस संचालकों पर भी कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ज़रूर पढ़ें (Latest News)

Live TV LIVE STREAM