बजट सत्र में मध्यप्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस कफ सिरप और इंदौर के दूषित जल को मुद्दा बनाएगी विपक्ष भोपाल।

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से प्रारंभ होगा। इसमें कांग्रेस छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल में 24 बच्चों की कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मौत, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से 30 लोगों की मौत और कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह के असभ्य बयान पर कोई कार्रवाई न करने को मुद्दा बनाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने मोबाइल नंबर 8269889419 जारी किया है।

वहीं कांग्रेस दी गई जानकारी की पड़ताल करेगी। प्रमाण पुख्ता होने पर मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। तीन मंत्रियों खिलाफ मुहिम स्वास्थ्य विभाग भी देख रहे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह के त्यागपत्र की मांग भी कांग्रेस करेगी। सत्र के दौरान सदन के बाहर भी पार्टी प्रदर्शन करेगी। पार्टी सूत्रों का कहना है

भले ही बजट सत्र में केवल 12 बैठकें होनी हैं। लेकिन, कांग्रेस इसमें सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उक्त मुद्दों के अलावा प्रदेश में फल-फूल रहे ड्रग्स के कारोबार, कानून-व्यवस्था की बदतर स्थिति, बेरोजगारी, बजट से अधिक कर्ज, निवेश के लिए तमाम कदम उठाने के बाद भी उद्योगों की स्थापना न होने और किसानों से जुड़े मुद्दे उठाए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि सदन के भीतर विधायक दल और बाहर संगठन सरकार को घेरने का काम करेगा। प्रदेश में माफिया राज चरम पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि प्रदेश में घोटालों, अपराधों, दलितों पर अत्याचार और माफिया राज चरम पर है।

भाजपा के जंगलराज ने प्रदेश को पीछे धकेल दिया है। लूट, डकैती, हत्या, अपहरण, रेप, घोटाले और घूसखोरी जैसे अपराधों से जनता त्रस्त है। सरकार इन मुद्दों पर चुप्पी साधे बैठी है, लेकिन हम पर्दाफाश करेंगे।

बजट सत्र में घोटालों और अपराधों को उजागर करने के लिए सहयोग करें। यदि आपके पास किसी भी घोटाले या घटना से जुड़ी जानकारी, दस्तावेज, फोटो, वीडियो, कॉल रिकार्डिंग आदि शेयर करें। कांग्रेस ने विधायकों से कहा है कि वे प्रमाणों के साथ मुद्दे उठाएं। पूरे समय मौजूद रहें।

Leave a Comment