इंदौर-पटना एक्सप्रेस में वन्यजीव तस्करी पकड़ी, 311 कछुए जब्त इस कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

अंतरराज्यीय गिरोह की आशंका भोपाल मध्य प्रदेश में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ), रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 311 दुर्लभ एवं प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए जब्त किए हैं।

इस कार्रवाई से वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। गुप्त सूचना पर ट्रेन में दबिश अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर रेलगाड़ी संख्या 19322 पटना–इंदौर एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कोच में तलाशी अभियान चलाया गया।

इस दौरान आरोपी अजय सिंह राजपूत (पिता रामकुमार) के कब्जे से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित कछुए बरामद किए गए। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/23 दिनांक 3 फरवरी 2026 को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अंतर्राज्यीय तस्करी की जांच प्राथमिक जांच में यह मामला अंतर्राज्यीय वन्यजीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक के निर्देश पर एसटीएसएफ ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे 4 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इन कछुओं को प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

जब्त सभी कछुओं का वन्यजीव पशु चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रूप से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा

Leave a Comment